वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग इलाके में रविवार को सुलभ शौचालय में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक दुलारे अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला और पियरी चौकी इंचार्ज विकास मिश्र की टीम द्वारा की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को धर दबोचा। रात भर गहन पूछताछ के बाद आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। आज एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसीपी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।
एसीपी के अनुसार, नाबालिग के साथ हुए इस जघन्य अपराध में आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है। पीड़िता को उचित चिकित्सा एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।











