उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद ने 50 हजार रुपए का इनामी वाहन चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में अभियुक्त फरमान के दोनों पैर में गोली लगी जिससे घायल होकर के मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हुई सफेद फॉर्च्यूनर, तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना लिंक रोड अंतर्गत पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूर्य नगर चौराहे पर फरमान से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जब पुलिस ने फरमान को रुकेने के लिए इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया और फिर उसके बाद पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में फरमान के दोनों पैर में गोली लगी। मौके पर ही वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में पुलिस ने तत्काल उसको इलाज के लिए भर्ती कराया । इस दौरान पुलिस को यह पता लगा कि यह वाहन चोर फरमान है। इसके ऊपर 100 से ज्यादा वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर आती हुई दिखाई दी और जब उसको वाहन चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया तो उसने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया और वाहन चालक ने पुलिस के ऊपर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वाहन चालक को पैरों में गोलियां लगी। उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी पहचान फरमान के तौर पर हुई जो कि एक बहुत बड़ा वाहन चोर है। इसके खिलाफ 100 से ज्यादा वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरमान मेरठ का रहने वाला है। एससीपी साहिबाबाद ने बताया कि इसके खिलाफ लिंक रोड थाना में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।











