देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच पिछले दिनों हुई बैठक का सकारात्मक नतीजा सामने आया है। श्री गडकरी ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार राष्ट्रीय माज मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी देते हुए गुमखाल तक कार्य पूरा करने का बजट जारी किया है।
श्री गडकरी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पुराना NH-119) के दुगड्डा से गुमखाल (लंबाई 18.1 किमी) सेक्शन को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में करने के लिए 392.52 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना का मकसद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनो राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। यह लैंसडाउन कैंटोनमेंट एरिया तक बेहतर पहुंच भी प्रदान करेगा है। जोकि पयर्टकों के लिए भी यात्रा आसान करेगा।
इसे भी पढ़ें: डॉ. नित्यानंद जी: हिमालय पुत्र और उत्तराखंड राज्य के प्रणेता
चूंकि यह प्रोजेक्ट हाईवे कोटद्वार – लैंसडाउन – पौड़ी – श्रीनगर को जोड़ता है, इसलिए यह चारधाम यात्रा के साथ-साथ रक्षा आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह हाईवे स्ट्रेच प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए भी महत्वपूर्ण है। बीजेपी कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी भूषण, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने इस मार्ग के बजट जारी होने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वे श्री गडकरी के आभारी है कि वो देवभूमि उत्तराखंड की सड़कों और सड़कों की सुरक्षा के विषय में विशेष ध्यान देते है। है। हमने उन्हें अन्य सड़कों के भी प्रस्ताव दिए है साथ ही कुछ सड़कों को बीआरओ के स्थान पर लोक निर्माण विभाग को दिए जाने का अनुरोध किया है उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर केंद्र सरकार निर्णय लेगी ।

















