अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया, जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने लोगों से जब तक आवश्यक न हो वेनेजुएला की यात्रा से बचने को कहा है। इसके साथ ही वहां पर रह रहे भारतीयों को भी और अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दरअसल, अमेरिका ने वेनेजुएला में कई जगहों पर सैन्य हमले करके देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया। ट्रंप ने इसे “अमेरिकी सेना की सबसे शानदार और प्रभावी कार्रवाई” बताया। उन्होंने फॉक्स न्यूज पर कहा कि वेनेजुएला की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है और अमेरिका अब वहां की स्थिति संभालने में अहम भूमिका निभाएगा। ट्रंप का कहना था, “हम देश को चलाएंगे जब तक सुरक्षित और सही तरीके से ट्रांजिशन नहीं हो जाता।”
Advisory for Venezuela ⬇️
🔗 https://t.co/vz4hBkOhVx pic.twitter.com/hzJsL3WQBL
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 3, 2026
हमले की शुरुआत शनिवार सुबह करीब 2 बजे हुई, जब उत्तरी वेनेजुएला में कई जगहों पर एयरस्ट्राइक्स किए गए। काराकास में ला कार्लोटा एयरपोर्ट पर धमाके हुए, धुआं उठता दिखा और कम ऊंचाई पर प्लेन उड़ते सुने गए। फ्यूएर्टे टीयूना जैसे बड़े मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में आग लगी। मादुरो को USS Iwo Jima जहाज पर ले जाया गया और फिर न्यूयॉर्क भेज दिया गया, जहां उन पर ड्रग ट्रैफिकिंग के आरोप हैं।
भारत की प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत एडवाइजरी जारी की। इसमें भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे वेनेजुएला में गैर-जरूरी यात्रा बिल्कुल न करें। स्थिति अनिश्चित और तनावपूर्ण है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। MEA ने मदद के लिए संपर्क डिटेल्स भी दिए हैं – ईमेल: [email protected] और इमरजेंसी फोन नंबर: +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल्स के लिए भी)।
















