नई दिल्ली: इस देश में अब लाल आतंक आखिरी सांस गिन रहा है। मोदी सरकार ने नक्सलियों के समूल नाश की कसम खाई है। पिछले दो सालों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 503 नक्सली ढेर हुए हैं। बड़े-बड़े नक्सली कमांडर मारे जा चुके हैं और बचे-खुचों ने खुद ही सरेंडर कर दिया है। अब देश हथियारबंद नक्सलवादियों से मुक्ति की कगार पर है। साल 2026 की शुरुआत भी नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशंस से हुई है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुकमा और बीजापुर जिले में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सुरक्षाबलों की टीम ने शनिवार सुबह 5 बजे के करीब इन ऑपरेशंस को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों को सुकमा से 12 नक्सलियों के शव मिले हैं जबकि बीजापुर से 2 नक्सलियों के शव मिले हैं। सुरक्षाबलों की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब साफ हो गया है कि नक्सलवादियों के समूल नाश में कुछ ही महीने बचे हैं। नक्सलियों के खिलाफ ताजा कार्रवाई में सुरक्षाबलों को उनके पास से 1 एसएलआर (SLR) और एक 12 बोर का रायफल मिली है। सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के गंगापल्ली गांव में हुई है।
Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानिए शुभ मुहूर्त
31 मार्च 2026 तक इस देश में जड़ से खत्म हो जाएगा लाल आतंक
गृह मंत्री अमित शाह पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक देश लाल आतंक से मुक्त हो जाएगा। इस समय सीमा के भीतर हथियारबंद नक्सलियों का मसूल नाश हो जाएगा। हथियारबंद नक्सलियों के खात्म के अब तीन ही महीने बचे हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलवादियों के खिलाफ पहले से ही अपने ऑपरेशंस तेज किए हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई हो सकती है और बचे-खुचे नक्सलियों को मार गिराया जा सकता है। अमित शाह का कहना था कि पशुपति से तिरुपति तक का यह इलाका कभी रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता था। अपने चरम पर इस क्षेत्र में देश के 70 प्रतिशत इलाके शामिल थे और लगभग 12 करोड़ लोग नक्सलवाद के प्रभाव और खतरे में रहते थे। मोदी सरकार ने संवाद, सुरक्षा और समन्वय, तीनों पहलू पर काम करने की शुरुआत की है और 31 मार्च 2026 तक इस देश से हथियारबंद नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।
यूक्रेन ने 80 से ज्यादा ड्रोन दागे, रूस ने 64 मार गिराए… पुतिन बोले- इस साल भी जारी रहेगी लड़ाई
साल 2025 में 284 नक्सली हुए ढेर, अकेले बस्तर में 255 को मार गिराया था
आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ में कुल 503 नक्सली मारे जा चुके हैं। 2025 में 284 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें 255 अकेले बस्तर क्षेत्र के हैं। 2024 में राज्य में कुल 219 नक्सली मारे गए थे।नक्सलियों के बड़े-बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं। महासचिव नंबला केशव राव उर्फ बसवाराजू और सैन्य नेता माड़वी हिड़मा समेत कई बड़े नक्सली सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

















