नया साल 2026 देशवासियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 जनवरी से लागू हुए इन बदलावों का असर आम आदमी की जेब पर साफ दिखेगा। कहीं महंगाई बढ़ी है तो कहीं थोड़ी राहत भी मिली है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नए साल के पहले दिन क्या-क्या बदला।
- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। यह सिलेंडर अब 111 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसी तरह दाम बढ़े हैं।
- दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अच्छी खबर भी है। PNG गैस के दाम घटाए गए हैं। IGL ने घरेलू PNG की कीमत में 70 पैसे प्रति SCM की कटौती की है। अब दिल्ली में PNG 47.89 रुपये, गुरुग्राम में 46.70 रुपये और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 47.76 रुपये प्रति SCM मिलेगी।
यह भी पढ़ें- अब बिजली बिल से मिलेगी राहत, PM सूर्य घर योजना से मिलेगा मुफ्त बिजली का लाभ
- हवाई यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इसके दाम कम हुए हैं। इससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और आने वाले समय में हवाई टिकट सस्ते हो सकते हैं।
- कार खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं।
- इसके अलावा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत 1 जनवरी 2026 से भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले सभी उत्पादों पर जीरो टैरिफ लागू हो गया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलेगा।
- जनवरी महीने में बैंकों की 16 छुट्टियां भी रहेंगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: एक परिवार से कितने लोग ले सकते हैं 6,000 रुपये? जानिए पूरा नियम

















