बांग्लादेश कट्टरता के घिनौने दौर से गुजर रहा है। दीपू दास के बाद एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल को पीटकर मार डाला गया। इसके बाद शव को जला दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अमृत मंडल पर पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे हमला किया गया।
जबरन वसूली का आरोप लगाकर हत्या की गई
दीपू पर झूठा आरोप लगाकर उनकी हत्या की गई थी। अब अमृत मंडल पर वसूली का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जला दिया गया। वह सम्राट वाहिनी ग्रुप के लीडर थे। पिता का नाम अक्षय मंडल है। बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया का दावा है कि अमृत मंडल आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वहीं पुलिस का दावा है कि उनके खिलाफ थाने में दो मामले दर्ज थे। स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि अमृत भारत से कुछ दिन पहले ही लौटे। उन्होंने गांव के शाहिदुल इस्लाम के घर गए और पैसे मांगे। उसी दौरान उन पर हमला हुआ। घटना पांग्शा उपजिले के हौसैनदागा ओल्ड मार्केट की है।
बांग्लादेश की पुलिस पर भरोसा नहीं
बांग्लादेश की पुलिस पर भरोसा इसलिए नहीं है, क्योंकि दीपू का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसमें पुलिस ही कट्टरपंथियों के समक्ष उन्हें सौंप रही थी।

















