शेख हसीना का यूनुस पर तीखा हमला: कानून-व्यवस्था चरमरा गई, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े, भारत से रिश्ते बिगड़े
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

शेख हसीना का यूनुस पर तीखा हमला: कानून-व्यवस्था चरमरा गई, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े, भारत से रिश्ते बिगड़े

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अल्पसंख्यकों पर हमलों का आरोप लगाया। छात्र नेता हादी की हत्या और हिंदू युवक की लिंचिंग का जिक्र।

Written byकुलदीप सिंहकुलदीप सिंह
Dec 22, 2025, 01:26 pm IST
in विश्व
Sheikh Haseena Wazed house burnt in bangladesh

शेख हसीना वाजेद

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ गई है। एक ईमेल इंटरव्यू में हसीना ने हाल की हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए यूनुस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं न सिर्फ बांग्लादेश को अंदर से कमजोर कर रही हैं, बल्कि पड़ोसी देशों से रिश्तों को भी खराब कर रही हैं।

भारत विरोधी उस्मान हादी की हत्या के बाद बवाल

हसीना की ये टिप्पणियां कथित छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद आईं। हादी 2024 के जुलाई माह में हुए कथित आंदोलन से जुड़ा था। वह इंकलाब मंच का प्रवक्ता था। साथ ही वो ढाका-8 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में था। 12 दिसंबर को ढाका के बिजॉयनगर इलाके में हादी पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। सिर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे सिंगापुर ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। हसीना ने कहा कि ये हत्या उस कानूनहीनता को दिखाती है जो उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद और बढ़ गई है। उन्होंने यूनुस सरकार पर आरोप लगाया कि हिंसा अब आम हो गई है और सरकार या तो इसे रोक नहीं पा रही या रोकना नहीं चाहती।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

हसीना ने एक हिंदू युवक की हत्या का भी जिक्र किया। मयमनसिंह जिले में 27 साल के दीपू चंद्र दास को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और शव को आग लगा दी। इस घटना को लेकर पूर्व पीएम ने कहा कि यूनुस सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसे हमले बेरोकटोक हो रहे हैं, जिससे धार्मिक अल्पसंख्यकों में डर का माहौल है। उनका मानना है कि ये घटनाएं पड़ोसी देशों, खासकर भारत के साथ रिश्तों को तनावपूर्ण बना रही हैं। हसीना के शब्दों में, “भारत ये अफरा-तफरी देख रहा है, अल्पसंख्यकों पर जुल्म देख रहा है और हमने जो साथ मिलकर बनाया था, उसका नुकसान देख रहा है।”

इसे भी पढ़ें: इस्लामी आतंकवाद : निंदा की रस्म, जिहादी सोच पर चुप्पी 

भारत से रिश्तों पर क्या कहा

हसीना ने भारत-बांग्लादेश रिश्तों में आए तनाव की पूरी जिम्मेदारी यूनुस सरकार पर डाली। उनका कहना है कि अंतरिम सरकार भारत के खिलाफ दुश्मनों की तरह बयान देती है, अल्पसंख्यकों को बचाने में नाकाम रहती है और चरमपंथियों को विदेश नीति चलाने देती है। फिर हैरानी जताती है कि रिश्ते क्यों बिगड़ रहे हैं। हसीना ने याद दिलाया कि भारत दशकों से बांग्लादेश का सबसे भरोसेमंद दोस्त रहा है। दोनों देशों के रिश्ते गहरे और मजबूत हैं, जो किसी अस्थायी सरकार से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावासों पर हमले, मीडिया ऑफिसों पर धावा और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार – ये सब चरमपंथी ताकतों की हिम्मत से हो रहे हैं, जिन्हें यूनुस सरकार ने खुली छूट दे रखी है। एक जिम्मेदार सरकार तो ऐसे गुंडों को सजा देती, लेकिन यहां उन्हें छूट मिली हुई है।

चरमपंथ पर चिंता

हसीना ने बांग्लादेश के सेक्युलर चरित्र पर खतरे की बात की। उनका आरोप है कि यूनुस ने कैबिनेट में चरमपंथियों को जगह दी, दोषी आतंकियों को जेल से रिहा किया और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़े ग्रुपों को सार्वजनिक जीवन में आने दिया। यूनुस खुद राजनीतिज्ञ नहीं हैं और बड़े देश को चलाने का अनुभव नहीं है। हसीना को डर है कि चरमपंथी उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कहती हैं कि लाखों बांग्लादेशी आज भी उस सुरक्षित, सेक्युलर देश को याद करते हैं जो पहले था।

पाकिस्तान से नजदीकी पर टिप्पणी

विदेश नीति पर भी हसीना ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि बांग्लादेश हमेशा से “सबके साथ दोस्ती, किसी से दुश्मनी नहीं” की नीति पर चला है। पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते रखना ठीक है, लेकिन यूनुस का इतनी जल्दबाजी में आगे बढ़ना सही नहीं। पुराने दोस्तों से दूर होकर नए दोस्त ढूंढना उनकी हताशा लगती है। सबसे बड़ी बात ये कि यूनुस चुनी हुई सरकार नहीं हैं, इसलिए बड़े विदेश नीति फैसले लेने का हक नहीं है। ऐसे फैसले आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करेंगे। हसीना को यकीन है कि जब फिर से लोकतंत्र बहाल होगा, तो बांग्लादेश की विदेश नीति फिर से राष्ट्रीय हितों पर आधारित होगी।

Topics: Muhammad Yunusअल्पसंख्यक हमलेशेख हसीना इंटरव्यूभारत बांग्लादेश रिश्तेहिंदू लिंचिंगशेख हसीनाचरमपंथ बांग्लादेशSheikh Hasinaminority attacksIndia-Bangladesh RelationsHindu lynchingBangladesh Violenceextremism Bangladeshबांग्लादेश हिंसाSheikh Hasina interviewमुहम्मद यूनुस
कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह
नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ (नागपुर यूनिवर्सिटी) से मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट। बीते एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष रुचि। पत्रकारिता की इस यात्रा की शुरुआत नागपुर नवभारत में इंटर्नशिप से शुरू होती है, तदोपरांत GTPL न्यूज चैनल, लोकमत समाचार, ग्रामसभा मेल, मोबाइल न्यूज 24 और Way2News हैदराबाद के बाद अब पाञ्चजन्य के साथ सफर जारी है। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

लोकतंत्र का लंबा भरोसा

प्रतीकात्मक तस्वीर

अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी पर बड़ा एक्शन, भारत-बांग्लादेश ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर लिए अहम फैसले

कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय में मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रुबियो

मिशनरी धुरी पर मार्को

तस्लीमा नसरीन (फोटो साभार: द हिन्दू)

बांग्लादेश: ईशनिंदा के नाम पर हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना, तसलीमा नसरीन का फुटा गुस्सा, तारिक रहमान को लिखा पत्र

कट्टरपंथी जमात नेता नूरुल हुदा और ममता बनर्जी

बांग्लादेश: जमात का नेता ममता बनर्जी से बोला – ‘दिल्ली के खिलाफ युद्ध छेड़ो और बंगाल को भारत से आजाद करो’

Bangladesh Hindu under attack

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले जारी: रंगपुर और कुष्टिया में हिंदू घरों-दुकानों पर भीड़ ने किया तोड़फोड़

Load More

ताज़ा समाचार

Nirjala Ekadashi 2026 Haridwar Ganga Snan Devotees Crowd Har Ki Pauri

उत्तराखंड: निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

samvidhan hatya diwas uttarakhand cm pushkar singh dhami honors loktantra senani

Uttarakhand: ‘संविधान हत्या दिवस’ पर सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, 6 कैशियर समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: कुछ घाव इतिहास बनकर जीवित रहते हैं

भगवंत मान के खिलाफ लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पंजाब में लगने लगे बहिष्कार के बैनर

cm yogi adityanath addresses samvidhan hatya diwas emergency

संविधान हत्या दिवस: CM योगी ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए किए बड़े एलान, कहा- “सत्ता के लिए घोंटा गया लोकतंत्र का गला”

Amritsar Narco Terror Network Busted Afghan National Arrested Heroin Weapons Amritsar Police

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर रैकेट का भंडाफोड़: अफगान नागरिक सहित 7 गिरफ्तार, हथियार, हेरोइन और भारी कैश बरामद!

Moga RSS Swayamsevak Balidan Shaheedi Park Sah Sarkaryavah Ramgopal Speech Punjab

“संघ के स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा”: मोगा शहीदी पार्क में बलिदानी स्वयंसेवकों को दी गई श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनमोहन वैद्य जी का अधूरा वक्तव्य मीडिया में दिखाया

अयोध्या राम मंदिर दान केस: योगी सरकार की SIT का बड़ा एक्शन, AAP सांसद संजय सिंह लखनऊ तलब

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह

भारत सरकार का कन्‍वर्जन पर वार, एफसीआरए के नए नियमों से विदेशी चंदे पर शिकंजा कसा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies