'असम होगा भारत का ईस्टर्न गेटवे', PM मोदी बोले- कांग्रेस की पुरानी गलतियां सुधार रही एनडीए सरकार
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत असम

‘असम होगा भारत का ईस्टर्न गेटवे’, PM मोदी बोले- कांग्रेस की पुरानी गलतियां सुधार रही एनडीए सरकार

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है।

Written byएजेंसीएजेंसी — edited by Sudhir Kumar Pandey
Dec 20, 2025, 06:59 pm IST
in असम
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

गुवाहाटी, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमारी सरकार कांग्रेस की दशकों पुरानी गलतियों को एक-एक कर सुधार रही है और असम आज भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभर रहा है। कांग्रेस की पिछली सरकारों के लिए असम और पूरे पूर्वोत्तर का विकास कभी भी प्राथमिकता सूची में नहीं रहा, जिसके कारण इस क्षेत्र को लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, विशेष रूप से असम और नॉर्थ-ईस्ट की माताओं और बहनों का अपनापन, उन्हें लगातार प्रेरित करता है और पूर्वोत्तर के विकास के उनके संकल्प को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल असम के लिए नहीं, बल्कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए विकास का उत्सव है।

असम में बह रही विकास की धारा

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे असम में विशाल ब्रह्मपुत्र की धाराएं कभी नहीं रुकतीं, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में राज्य में विकास की धारा भी निरंतर बह रही है। गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इसके लिए असमवासियों और देशवासियों को बधाई दी।

विकास और विरासत के मंत्र का उदाहरण

पीएम मोदी ने आधुनिक एयरपोर्ट सुविधाओं और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को किसी भी राज्य के लिए नए अवसरों के द्वार बताते हुए कहा कि ये सुविधाएं बढ़ते आत्मविश्वास और लोगों के भरोसे की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई यात्री इस नए टर्मिनल में कदम रखता है, ‘विकास और विरासत’ के मंत्र का सजीव उदाहरण दिखाई देता है। यह टर्मिनल असम की प्रकृति और संस्कृति को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें हरियाली और स्थानीय पहचान का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि यात्रियों को शांति और आराम का अनुभव हो।

कांग्रेस के एजेंडे में पूर्वोत्तर नहीं रहा शामिल

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब लोग असम में बने आधुनिक एयरपोर्ट और हाईवे देखते हैं, तो वे स्वयं महसूस करते हैं कि अब राज्य के साथ न्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस के एजेंडे में असम और नॉर्थ-ईस्ट का विकास शामिल ही नहीं था। कांग्रेस सरकारों की सोच थी कि इस क्षेत्र को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की आवश्यकता नहीं है और इसी कारण दशकों तक यहां विकास नहीं हो पाया।

ईस्टर्न गेटवे के रूप में उभर रहा असम

‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर को रणनीतिक प्राथमिकता दी है। इसके परिणामस्वरूप आज असम भारत को आसियान देशों से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि असम का ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभरना केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जनता बने सहभागी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जनता से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर विकास के इस उत्सव में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि यह दृश्य पूरे देश को यह संदेश देगा कि नॉर्थ-ईस्ट अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

राज्य के गौरव थे गोपीनाथ बोरदोलोई

उन्होंने असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे राज्य का गौरव थे और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मोदी ने कहा कि बोरदोलोई ने कठिन समय में असम की पहचान और भारत की एकता की रक्षा की और उनकी मूर्ति आने वाले वर्षों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने भारतीय न्याय संहिता लागू करने में असम की अग्रणी भूमिका की सराहना की और कहा कि आज राज्य में पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी मिलना असंभव माना जाता था लेकिन आज भाजपा सरकार में यह संभव हो पाया है।

पूर्वोत्तर में शांति स्थापित हो रही

मोदी ने पूर्वोत्तर में हिंसा और उग्रवाद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान यह क्षेत्र लंबे समय तक हिंसा और अशांति से जूझता रहा। अब उनकी सरकार ने शांति स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पहले खून-खराबा होता था, आज वहां 4जी और 5जी टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, वे आज ‘आकांक्षी जिलों’ के रूप में विकसित हो रहे हैं और भविष्य में औद्योगिक कॉरिडोर बनने की क्षमता रखते हैं।

बांस को दी नई पहचान

प्रधानमंत्री ने बांस से जुड़े पुराने कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 से पहले बांस को पेड़ मानकर उसे काटने पर रोक थी, जबकि दुनिया भर में इसे घास की श्रेणी में रखा जाता है। उनकी सरकार ने इस कानून में बदलाव कर बांस को सही पहचान दी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिला।

अवैध घुसपैठ पर सरकार सख्त

घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देश विरोधी एजेंडा अपना रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट भी अवैध घुसपैठियों को हटाने की बात कह चुका है। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि “देशद्रोही” एसआईआर प्रक्रिया की आलोचना करके घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है कि घुसपैठियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा जाए लेकिन ‘देशद्रोही’ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विकसित भारत का लक्ष्य करना है हासिल

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 वर्षों में इस बदलाव में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और आज इस दिशा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

Topics: पीएम मोदीकांग्रेसअसमपूर्वोत्तर भारतगोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट
एजेंसी
एजेंसी
हिंदुस्थान समाचार (प्रतिष्ठत समाचार एजेंसी) [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।(फोटो सौजन्य- पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से)

दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, लता मंगेशकर जी से मिलती थी आवाज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, असम क्षेत्र द्वारा आयोजित 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग (प्रथम, सामान्य) का समापन रविवार को गीताश्रम, होजाई में प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

असम : होजाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का भव्य समापन

सोनिया गांधी और राहुल गांधी

कर्नाटक में गांधी परिवार का दोहरा रवैया, पुरानी गलती फिर दोहरा रही कांग्रेस

Congress Karnataka Gandhi Family

गांधी परिवार की मनमानी: पंजाब के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी भूल

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह

घुसपैठ और बदलते जनसंख्या पैटर्न पर सख्त सरकार, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

पीएम मोदी को अपशब्द कहने के मामले में अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Load More

ताज़ा समाचार

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies