अटल बिहारी वाजपेयी : अटल जी ने ही शुरू किया था डिजिटल चुनाव अभियान, नरेंद्र मोदी बने थे रणनीतिकार
August 3, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

अटल बिहारी वाजपेयी : अटल जी ने ही शुरू किया था डिजिटल चुनाव अभियान, नरेंद्र मोदी बने थे रणनीतिकार

1999 में अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इंटरनेट से चुनाव प्रचार किया। VoteForAtal.com से शुरू हुई डिजिटल राजनीति आज डिजिटल इंडिया की नींव बनी।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Dec 20, 2025, 03:56 pm IST
in भारत, विश्लेषण

आज जब चुनाव प्रचार में फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आम हो चुके हैं, तब यह जानना दिलचस्प है कि करीब 22 साल पहले, सन 1999 में, जब इंटरनेट भारत में शुरुआती दौर में था, तब पाञ्चजन्य के प्रथम संपादक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया।

भारत का पहला डिजिटल चुनाव प्रचार

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए इंटरनेट को प्रचार का माध्यम बनाया। उस समय वे पूरे देश में अकेले ऐसे उम्मीदवार थे, जिनका चुनाव प्रचार न सिर्फ वास्तविक दुनिया में, बल्कि वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर भी किया गया। यह कदम भारतीय राजनीति में डिजिटल युग की पहली दस्तक माना जाता है।

भारत की पहली चुनावी वेबसाइट : VoteForAtal.com

27 जुलाई 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव प्रचार को समर्पित वेबसाइट VoteForAtal.com का उद्घाटन उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में किया गया। इस वेबसाइट का उद्घाटन भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ने किया। यह वेबसाइट उस समय मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बनी।

नरेंद्र मोदी भी थे मौके पर मौजूद

संयोग से उस दिन नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ आए हुए थे और यूपी भाजपा कार्यालय में मौजूद थे। यह वही दौर था, जब मोदी संगठन और रणनीति के क्षेत्र में अपनी दक्षता के लिए पहचाने जाते थे। आगे चलकर यही अनुभव भारत के डिजिटल इंडिया अभियान की नींव बना।

मनीष खेमका की दूरदर्शी सोच

इस ऐतिहासिक वेबसाइट की कल्पना और निर्माण लखनऊ के समाजसेवी और उद्यमी मनीष खेमका ने किया था। करदाताओं के हितों, सरकारी नीतियों और प्रशासनिक सुधारों पर काम करने वाले खेमका उस समय इंटरनेट के रचनात्मक उपयोग को लेकर काफी आगे की सोच रखते थे। उनकी इस पहल को देशभर में जबरदस्त सराहना और मीडिया कवरेज मिला।

खेमका की सामाजिक और आर्थिक भूमिका

वर्तमान में मनीष खेमका ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के संस्थापक हैं। वे पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स के उत्तर प्रदेश चैप्टर के को-चेयरमैन और पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संयोजक भी हैं, जो 250 से अधिक देशों में सक्रिय संस्था है। 115 वर्ष पुराने पीएचडी चेंबर ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड में 528 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

उत्तर प्रदेश में कौशल विकास में योगदान

उत्तर प्रदेश में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने में भी खेमका की अहम भूमिका रही है। उन्होंने आईआईटी कानपुर और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक इनोवेटिव एमओयू का प्रस्ताव दिया, जिससे आईटीआई छात्रों, कर्मचारियों और सरकार तीनों को लाभ मिला और प्रदेश की साख मजबूत हुई।

मोदी की सलाह और मीडिया रणनीति

मनीष खेमका कि माने तो वेबसाइट लॉन्च के दिन उन्होंने अटल जी के चुनाव प्रभारी और राष्ट्रधर्म पत्रिका के तत्कालीन संपादक वीरेश्वर द्विवेदी से अनुरोध किया था कि उद्घाटन नरेंद्र मोदी से कराया जाए। लेकिन मोदी ने मीडिया कवरेज को ध्यान में रखते हुए किसी चर्चित चेहरे से लॉन्च कराने की सलाह दी। इसी रणनीति के तहत विनोद खन्ना का चयन किया गया और अगले दिन अखबारों में यह खबर छा गई।

डिजिटल इंडिया की नींव अटल युग में

खेमका के अनुसार, उस दौर में बहुत कम लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे, इसके बावजूद VoteForAtal.com को उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों ने देखा और सराहा। यह साबित करता है कि डिजिटल राजनीति की नींव अटल बिहारी वाजपेयी के समय ही रख दी गई थी।

यूपी का पहला शिकायत निवारण पोर्टल

इस सफलता के बाद मनीष खेमका ने तत्कालीन यूपी भाजपा अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश सिंह के लिए एक शिकायत निवारण पोर्टल तैयार किया। इसका उद्घाटन 7 नवंबर 2000 को हुआ। उस समय उत्तर प्रदेश में किसी भी नेता की न तो वेबसाइट थी और न ही इंटरनेट पर कोई सक्रियता।

‘उप्र के सर्वप्रथम साइबर नेता’

इस पहल के चलते देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं ने ओम प्रकाश सिंह को ‘उत्तर प्रदेश का सर्वप्रथम साइबर नेता’ कहा। यह पहल उस समय की राजनीति में एक बड़ा बदलाव मानी गई, जब इंटरनेट को लेकर लोगों में झिझक थी।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास

गौरतलब है कि मनीष खेमका ने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी से जुड़ी इन डिजिटल उपलब्धियों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने का अनुरोध भी किया है, ताकि भारत की डिजिटल राजनीतिक यात्रा को वैश्विक पहचान मिल सके।

अटल से मोदी तक डिजिटल राजनीति की यात्रा

आज भारत जिस डिजिटल राजनीति और डिजिटल इंडिया की बात करता है, उसकी जड़ें अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में छिपी हैं। 1999 में शुरू हुआ यह प्रयोग आज एक सशक्त डिजिटल लोकतंत्र का रूप ले चुका है, जिसमें तकनीक जनता और नेतृत्व के बीच सेतु बन चुकी है।

सौजन्य – पाञ्चजन्य पुरालेख

Topics: भाजपा इतिहासAtal Bihari Vajpayee digital campaignVoteForAtal websitefirst internet election IndiaBJP digital historydigital politics Indiaअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीडिजिटल इंडियाडिजिटल राजनीतिVoteForAtal
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

PIB Fact check PM Modi resignation

PM मोदी के नाम का फर्जी त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल: PIB फैक्ट चेक में खुलासा

Sikkki tunnel Collapse

सिक्किम नामची सुरंग हादसा: 9 मजदूरों की मौत, 27 के फंसे होने की आशंका; PM मोदी ने दिया हर मदद का आश्वासन

मुरली मनोहर जोशी

अमिट अटल : ‘संघ से जुड़ी है हमारी नाल’

अमिट अटल : ‘पत्रकारिता में यथार्थ सूचना के पक्षधर थे अटल जी’

1877 के पहले टेस्ट से 1956 ओलंपिक तक का गवाह है ‘मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड’, अब नई खेल कूटनीति का मंच बना 

‘2010 में कांग्रेस सरकार में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यूरेनियम बेचने से कर दिया था मना’, संबित पात्रा ने याद दिलाई घटना

Load More

ताज़ा समाचार

नरेश बाल्यान, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक

AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को मकोका केस में राहत नहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज

बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बरी

EPFO

EPFO का बड़ा अपडेट! अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए कब शुरू होगी सुविधा

जागेश्वर धाम

उत्तराखंड के जागेश्वर धाम से शुरू हुई थी शिवलिंग पूजन की परंपरा

‘परिवर्तन दोष देने से नहीं, स्वयं उत्तरदायित्व स्वीकार करने से आता है’

दिल्ली जंतर-मंतर पर नया धरना? PIB फैक्ट चेक ने बताया सच

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? पहले जान लें आज के ताजा भाव

प्रतीकात्मक तस्वीर

Explainer: खाड़ी युद्ध के बीच भारत ने यूरिया संकट कैसे रोका? खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत

लवलीना बोरगोहाईं

ग्लासगो: रेस्तरां में नैपकिन पर दिखा अधूरा भारत का नक्शा, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाईं ने उठाई आवाज

पंजाब में प्रदूषण से खतरे में पड़ी जैव विविधता, पंछियों के शरीर पर जम रही धातुएं, अंडों के छिलके भी हो रहे कमजोर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies