उधम सिंह नगर: खटीमा कोतवाली क्षेत्र में परसों रात हुए बादल तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। सोमवार रात करीब एक बजे झनकट स्थित ईंट भट्ठे के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हाशिम के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
शुक्रवार की रात्रि में हाशिम और उसके साथियों ने तुषार शर्मा की चाकू मार कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद शहर में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था और विरोध स्वरूप बाजार भी बंद हो गया था। इस मामले को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गंभीरता से लिया था।
वारदात के बाद से फरार था हाशिम
पुलिस के अनुसार, हाशिम पुत्र अबरार वारदात के बाद से फरार चल रहा था और झनकट क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे में छिपकर रह रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, इसी दौरान आरोपी ने फायर झोंक दिया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की और आरोपी को काबू में ले लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: देवभूमि उत्तराखंड में अवैध मस्जिदों और ऊंची मीनारों का षड्यंत्र: हरिद्वार-देहरादून में बढ़ते इस्लामिक प्रतीक चिन्ह
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वारदात के अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उधर खटीमा में बाजार तो खुले लेकिन शहर ने तनावपूर्ण शांति का आभास होता रहा था। जहां वारदात हुई थी वहां प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया है।















