वंदे मातरम्: जब मां का सम्मान भी राजनीति का विषय बन जाए
September 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

वंदे मातरम्: जब मां का सम्मान भी राजनीति का विषय बन जाए

संसद में जब वंदे मातरम् पर चर्चा हुई तो कई स्वर उठे-“इंडिगो पर बात क्यों नहीं?”, “बेरोज़गारी पर क्यों नहीं?”, “रुपये के गिरने पर चर्चा क्यों नहीं?”। प्रश्न यह नहीं है कि इन मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए, होनी चाहिए पर प्रश्न यह है कि ये सारी बातें ठीक उसी समय क्यों उठीं जब बात वंदे मातरम् की हो रही थी?

Written byदीपक द्विवेदीदीपक द्विवेदी
Dec 14, 2025, 08:11 am IST
inभारत, विश्लेषण

संसद में जब वंदे मातरम् पर चर्चा हुई तो कई स्वर उठे-“इंडिगो पर बात क्यों नहीं?”, “बेरोज़गारी पर क्यों नहीं?”, “रुपये के गिरने पर चर्चा क्यों नहीं?”। प्रश्न यह नहीं है कि इन मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए, होनी चाहिए पर प्रश्न यह है कि ये सारी बातें ठीक उसी समय क्यों उठीं जब बात वंदे मातरम् की हो रही थी? क्या वंदे मातरम् बोलना, उसकी 150वीं जयंती मनाना, उन अनगिनत बलिदानों को स्मरण करना जो इसकी आवाज पर आज़ादी की लड़ाई लड़ते रहे को स्मरण करना गलत है।

जब मातृभूमि के सम्मान की बात आती है, तभी बाकी मुद्दों को ‘ढाल’ बनाकर आगे क्यों कर दिया जाता है? क्या यह वास्तविक विमर्श है या भारतीय पहचान को कमजोर करने की सोची-समझी राजनीति?

वंदे मातरम् : वह गीत जिसने अनगिनत अनाम बलिदानों को स्वर दिया

1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित ‘वंदे मातरम्’ केवल कविता नहीं थी- यह राष्ट्र चेतना का प्रथम घोष था। 1905 के बंग-भंग आंदोलन में यह गीत स्वदेशी आंदोलन का युद्ध-नाद बन गया। ब्रिटिश पुलिस इसके उच्चारण से भी डरती थी। स्कूलों, जुलूसों, छात्र आंदोलनों में जब यह ध्वनि उठती थी वंदे मातरम् तो अंग्रेजों की रीढ़ कांप जाती थी। आज वही गीत, जिसकी धुन पर अरविंद घोष ने आध्यात्मिक राष्ट्रवाद का दर्शन दिया, तिलक ने स्वराज्य की आग जगाई, लाला हरदयाल, चाफेकर बंधु, भूपेन्द्र दत्त, शहीद-ए-आजम भगत सिंह प्रेरित हुए उसे संसद में भी सम्मान देने पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। क्या यही 150 वर्षों की तपस्या का परिणाम है? यह वह गीत है जो धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर हर भारतीय के हृदय में गूंजता था और गूंजना चाहिए था। पर विडंबना देखिए , जिस गीत ने भारत को एक ध्वज की तरह एकजुट किया, उसे संविधान में पूरा सम्मान न दे पाना तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे दुखद उदाहरण रहा। आज भी संसद में वही प्रवृत्ति जारी है जहां जिसे मां कहना चाहिए, उसे विवाद का विषय बना दिया जाता है।

मातृभूमि और जन्मदात्री-दोनों का सम्मान संस्कृति का आधार

जब बात मातृभूमि की होती है, तो वह किसी एक धर्म की मां नहीं होती; वह उस भूमि की मां होती है , जिसकी मिट्टी से अन्न मिलता है, जिसके जल से जीवन टिकता है, जिसकी वायु से श्वास चलता है, जिसकी गोद में हमारी सभ्यताएं फली-फूलीं। जो व्यक्ति अपनी जन्मदात्री मां को सम्मान देता है पर धात्री मां भारत माता को सम्मान देने में हिचकता है, उसे क्या यह नैतिक अधिकार है कि वह देश से कुछ मांगे? आज कई पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी अपने सामाजिक माध्यमों पर वंदे मातरम् के विरुद्ध लिखकर अपने बौद्धिक पाखंड का प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या यही राष्ट्रप्रेम की आधुनिक परिभाषा है?

वंदे मातरम् से इतनी समस्या क्यों?

भारत जैसे देश में जहाँ मातृत्व जीवन का सबसे बड़ा प्रतीक है, वहाँ अपनी मातृभूमि को “वंदे”—अर्थात नमन—कहना क्या इतना कठिन है? क्या यह गीत किसी एक समुदाय के लिए लिखा गया था? नहीं। क्या यह किसी राजनीतिक विचारधारा का प्रतीक था? नहीं। यह तो वह ध्वनि थी जिसने गुलामी में टूटे देश को एकता और संकल्प का संबल दिया। फिर आज वही गीत कुछ लोगों के लिए असहजता का कारण क्यों बन रहा है? क्यों उसका उच्चारण उन्हें असहज करता है? क्या इसलिए कि यह गीत भारतीयता की ऐसी पहचान है जो किसी राजनीतिक समीकरण में फिट नहीं बैठती?

जब संसद में एक स्वर होना चाहिए था , वंदे मातरम् की चर्चा संसद में आई। जो होना चाहिए था, वह यह पूरी संसद एक स्वर में वंदे मातरम का उद्घोष करती। यह केवल राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं होता, यह उन वीरों के प्रति कृतज्ञता होती जिन्होंने “मां, हम तेरे हैं” कहकर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

तुष्टिकरण ने देश का विभाजन किया

तुष्टिकरण ने इस देश को पहले भी बांटा था। आज भी वही मानसिकता सक्रिय है, बस भाषा बदल गई है, चेहरे नए हैं। जो लोग वंदे मातरम् से असहज हैं, वे अनजाने में या जानबूझकर भारतीय आत्मा के तंतुओं को काट रहे हैं। विभाजन की आग बाहरी ताकतें नहीं लगातीं , वह भीतर बैठे ऐसे ही विचारक सुलगाते हैं, जो अपनी ही मातृभूमि की स्तुति को प्रतिरोध का विषय बना देते हैं।

150 वर्ष बाद आज आवश्यकता इस बात की है कि हम स्वयं से यह प्रश्न पूछें कि क्या हम उस गीत का सम्मान नहीं कर सकते जिसने भारतीयता को सांस दी? वंदे मातरम् न किसी दल का नारा है, न किसी विचारधारा का घोष। यह भारत की आत्मा का स्पंदन है। जो राष्ट्र अपनी मां का सम्मान नहीं करता, वह न प्रगति कर सकता है, न एकता बनाए रख सकता है। आज आवश्यकता है कि हम राजनीति के शोर में खोई उस मूल भावना को फिर से जगाएँ, जो हर भारतीय के हृदय की गहराई में अब भी गूँजती है । वंदे मातरम् केवल गीत नहीं भारतीयता का चिरंतन स्पंदन है।
वंदे मातरम्।

Topics: वंदे मातरम्पाञ्चजन्य विशेषमातृभूमिदीपक द्विवेदीभारतीय आत्मासंस्कृति का आधार
दीपक द्विवेदी
दीपक द्विवेदी
सिविल सेवा विशेषज्ञ , इतिहास संकलन समिति, जनजाति कल्याण केंद्र। इतिहास , भारतीय ज्ञान परम्परा एवं विभिन्न विमर्श पर वैचारिक लेखन और उद्बोधन। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : आस्था और भक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति

हनुमान अंश : परदे पर लौटता भारत

बाल विवाह उन्मूलन में बढ़ी भारत की भूमिका

सैन्य अधिकारियों ओर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा कूटनीति पर ‘रक्षा’  नामक रणनीतिक दस्तावेज जारी करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बदलते विश्व में भारत का शक्ति-संकल्प

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

जिलाधिकारी नवीन कुमार

किशनगंज में 28 गांवों में चलेगा विशेष आउटरीच अभियान, सीमा सुरक्षा से लेकर सरकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लाभ तक पर जोर

Load More

ताज़ा समाचार

ममता बनर्जी

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज, ममता और ऋतब्रत गुट को नए नाम चुनने का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मौजूद थे।

सेमीकॉन इंडिया 2026: ‘भारत में बनी चिप्स अब दुनिया तक पहुंच रहीं’, PM मोदी ने की 13.5 बिलियन डॉलर के दूसरे फेज की घोषणा

हिंदू युवती पर कार चढ़ाता शाहनवाज

“आज इसे जान से मार दो…”: हिंदू युवती से आयुष ठाकुर बनकर मिला था शाहनवाज, लव जिहाद का आरोप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी में मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया।

हरीपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण

विवेकानंद जी से भागवत जी तक कैसे कायम रही भारत की विचार परंपरा?|

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : आस्था और भक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति

जम्मू-कश्मीर पुलिस

‘भाग सकते हो, छुप नहीं सकते”: मुठभेड़ में मारे गए जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी मुस्तफा और सद्दाम

हनुमान अंश : परदे पर लौटता भारत

कल का मौसम: 18 सितंबर को UP के 11 जिलों में बारिश; दिल्ली से लेकर बिहार तक फिर बिगड़ेगा मौसम का हाल

बंगाल में 2027 से स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई जायेगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies