पाकिस्तानी सेना का आतंकी संगठनों के साथ गठबंधन एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर हुआ है। कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तान की सेना और उसके नए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज जनरल असीम मुनीर का सार्वजनिक समर्थन किया है। यह पहली बार है जब संगठन ने इतने खुले तौर पर पाकिस्तान की मिलिट्री लीडरशिप के पक्ष में बयान दिया है।
अफगान तालिबान को धमकी
लश्कर के सीनियर आतंकी कारी याकूब शेख ने वीडियो मैसेज में अफगान तालिबान को चेतावनी दी कि उनकी जमीन से पाकिस्तान पर कभी कोई हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि तालिबान भरोसा नहीं देता है, तो लश्कर पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर जवाब देने के लिए तैयार है।
कारी याकूब शेख का बयान
वीडियो मैसेज में कारी याकूब शेख ने पाकिस्तान की सेना की रणनीति की तारीफ की और देश के मजहबी मौलवियों की तालिबान पर दबाव डालने में भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने अफगानिस्तान में सैन्य कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा कि लश्कर पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ा रहेगा।
🚨🇵🇰👹 Interesting days ahead.
Lashkar e Taiba declares it is prepared to take on Afghanistan and its terrorist networks 🫢Hafiz Saeed’s close aide and senior LeT leader Qari Yaqoob Sheikh has endorsed Asim Munir’s elevation to CDF. PaK and Afghan ullema issued fatwa against… pic.twitter.com/UbiAZTNzR4
— OsintTV 📺 (@OsintTV) December 12, 2025
असीम मुनीर के निर्णयों का समर्थन
शेख ने जनरल असीम मुनीर के हाल के स्ट्रेटेजिक फैसलों का समर्थन करते हुए कहा कि इन कदमों से देश में मजहबी नेताओं और मौलवियों के बीच भरोसा और सम्मान बढ़ा है।
आतंकी कारी याकूब शेख ने अपने वीडियो संदेश से यह स्यपष्हट कर दिया है कि लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान के साथ संभावित टकराव में पूरी तरह से सेना के साथ खड़ा है। शेख ने तालिबान से स्पष्ट घोषणा करने को कहा कि उनकी जमीन से पाकिस्तान पर कोई हमला नहीं होगा।
















