उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो बार तीन तलाक और दो बार हलाला कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति, देवर और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसको दो बार तलाक दिया गया और दो बार हलाला कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
फोन पर युवती को फंसाया
जानकारी के अनुसार दिल्ली में मैकेनिक का काम करने वाले अजहर नवाज को वर्ष 2015 में फोन पर एक मिस्ड कॉल आई। अजहर नवाज ने उस पर वापस फोन किया तो वह फोन नंबर एक 15 वर्ष की किशोरी का था। कुछ समय बाद दोनों में फोन पर वार्तालाप शुरू हो गई। बताया जाता है कि फोन पर बात करते-करते दोनों में दोस्ती हो गई। वर्ष 2015 में अजहर नवाज का नाबालिग़ लड़की से निकाह हो गया। पीड़िता का कहना है कि निकाह के चार माह बाद ही विवाद इतना बढ़ गया कि उसके पति ने उसको तलाक दे दिया। वह 2016 में दोनों परिवारों में बातचीत करके समझौता हुआ और यह तय हुआ कि बिजनौर के रहने वाले एक मौलाना से हलाला करने के लिए बातचीत की जाएगी। मौलाना हलाला के लिए तैयार हो गया। बुलंदशहर में मौलाना से हलाला कराया गया।
उसके बाद कुछ महीने तक सब कुछ ठीक चला। वर्ष 2018 में एक बेटी पैदा हुई। वर्ष 2018 में ही फिर विवाद हुआ और अजहर नवाज ने उसको फिर से तलाक दे दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद अजहर नवाज ने दूसरी शादी कर ली। इस दौरान फिर एक बार समझौता हुआ। समझौते के बाद अजहर नवाज उसको साथ रखने को तैयार हो गया। इस बार पीड़िता के देवर शाहनवाज से हलाला कराया गया।
पीड़िता का आरोप है कि 24 चुनाव जनवरी 2021 को उसके पति ने उसको फिर से तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति अजहर नवाज, देवर शाहनवाज और हकीम निशात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

















