अमरोहा जनपद की पुलिस ने समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया। समरीन निशा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। समरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हिंदू लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने समरीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद समरीन के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।
बता दें कि गत 2 फरवरी को अमरोहा जनपद के प्रतीक शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रतीक शर्मा ने अपनी तहरीर में कहा कि अमरोहा जनपद के सुल्तानपुर गांव की रहने वाले समरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में समरीन ने हिंदू युवतियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस वीडियो से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
एफआईआर दर्ज होने के बाद जब समरीन निशा को समझ में आया कि उसके खिलाफ कार्रवाई होगी तब उसने एक और वीडियो पोस्ट करके माफी मांगी और कहा कि उसके आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट कर दिया है। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। इस बीच पुलिस ने समरीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।














