दिल्ली में संघ की पहली शाखा सन् 1936 में मंदिर मार्ग पर प्रारंभ हुई। इस शाखा से तैयार हुए स्वयंसेवक पूरी दिल्ली में संघ कार्य का आधार बने। आज पूरी दिल्ली में 2270 दैनिक शाखा (816 विद्यार्थियों के लिए) लगती हैं। इसके अतिरिक्त 455 साप्ताहिक मिलन के रूप में सप्ताह में एक बार मिलते हैं। इन शाखाओं से तैयार होने वाले स्वयंसेवक समाज सेवा के कार्य में लगे।

सेवा कार्य
संघ के स्वयंसेवक देशभक्ति और सेवा-भाव से प्रेरित होकर सदैव समाज में सेवा कार्य के माध्यम से सहयोगी बनते हैं। आज संघ के स्वयंसेवक समाज के सहयोग से –
स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार तथा स्वावलंबन के क्षेत्रों में पूरे देश में 1,29,000 सेवा कार्य चल रहे हैं।
दिल्ली में सेवा कार्य
सेवा बस्तियों में अभावग्रस्त, वंचित एवं पीड़ित परिवारों के उत्थान हेतु स्वयंसेवकों और समाज के सहयोग से सेवा भारती जैसी संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं।
वर्तमान में दिल्ली की 536 सेवा बस्तियों में विभिन्न प्रकार के 969 सेवा कार्य चल रहे हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है-
- शिक्षा के क्षेत्र में- 231
- स्वास्थ्य के क्षेत्र में- 198
- स्वावलंबन के क्षेत्र में- 244
- सामाजिक के क्षेत्र में- 296

संघ की स्थापना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रारंभ उस काल में हुआ जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहे थे। डॉ. हेडगेवार का विश्वास था कि राष्ट्र की शक्ति और वैभव का आधार एक संगठित हिन्दू समाज है। संघ की स्थापना परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में की थी।
















