देहरादून । हरिद्वार जिले में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई आलीशान मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने मिट्टी में मिला दिया। जिला प्रशासन की टीम ने एक सर्वे के बाद नसीम बानो पत्नी इकबाल हसन ग्राम भगवान पुर निवासी ग्राम शहीद वाला ग्रांट को एक माह पूर्व नोटिस दिया था और भूमि संबंधी दस्तावेज को दिखाने को कहा गया था। किंतु कागजात नहीं दिखाए जाने पर आज प्रशासनिक टीम वहां पहुंची और उक्त संरचना को ध्वस्त कर दिया।
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि उक्त धार्मिक संरचना 0.0120 हैकटेयर सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के बनाई गई थी जिसे आज हटा दिया गया है। इस दौरान कब्जाधारियों ने भी उक्त संरचना को हटाने में सहयोग किया ।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऐसी 560 से अधिक अवैध मजारों को हटा दिया है जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे की नियत से बनाई गई थी।

















