उत्तर प्रदेश । सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज इलाके में कन्वर्जन के आरोपी रामू, रिंकी एवं कविता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग ईसाईयत का प्रचार कर रहे थे और लोगों को भ्रमित करके ईसाई बनने के लिए उकसा रहे थे।
जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के वार्ड नंबर 16 के निवासी शिवम सिंह राजपूत ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी कि रामू, रिंकी एवं कविता आस पास के भोले भाले वनवासियों को ईसाई बनने के लिए उकसाते हैं। ये लोग लगातार कन्वर्जन करने का प्रयास कर रहे हैं। शिवम सिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उसके बाद रामू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कन्वर्जन के इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी
उल्लेखनीय है कि सोनभद्र एवं आसपास के ऐसे इलाके जहां पर वनवासियों की संख्या काफी ठीक-ठाक है। वहां पर ईसाई मिशनरी काफी दिनों से सक्रिय हैं और ऐसा अक्सर देखने में आ रहा है कि रविवार के दिन प्रार्थना सभा और चंगाई सभा के नाम पर ग्रामीण व्यक्तियों को बुलाया जाता है। उन लोगों को ईसाई बनने के लिए उकसाया जाता है।
चंगाई सभा में आए हुए किसी व्यक्ति को कहीं पर दर्द हो रहा हो तो उसको पिपरमेंट मिला हुआ तेल लगा दिया जाता है। पिपरमेंट के असर से कुछ देर के लिए दर्द से राहत मिल जाती है। फिर ऐसे लोगों को यह बताया जाता है कि यह यीशु की कृपा से हो रहा है। अगर यीशु की शरण में जाएंगे तो सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। इस तरीके से ईसाइयत का प्रचार करके लगातार कन्वर्जन का प्रयास सोनभद्र एवं आस पास के क्षेत्रों में किया जा रहा है।

















