उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले लव जिहाद का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मझगवां थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू परिवार की नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया था। लड़की के परिवार वालों ने शिकायत की कि पड़ोसी जिले महोबा के बेलाताल कस्बे का एक मुस्लिम युवक और वहां का बुजुर्ग मौलवी जब्बार उर्फ हाफिज इसमें शामिल हैं। परिवार का आरोप था कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिन्दू लड़की को बहकाया और साथ ले गया। बाद में जबरन इस्लामिक कन्वर्जन करवा दिया गया।
क्या हुआ था पूरा मामला?
लड़की को गांव से भगा ले जाने के बाद बेलाताल में ले जाया गया। वहां मौलवी हाफिज ने कथित तौर पर लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। परिवार वालों ने मझगवां थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और पहले तो मुस्लिम युवक को पकड़कर जेल भेज दिया। लेकिन मौलवी काफी दिनों तक फरार रहा। वह जगह बदल-बदल कर पुलिस से बचता फिर रहा था।
हमीरपुर के एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मौलवी की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम बनाई। पुलिस ने मुखबिरों की मदद ली और लगातार छापेमारी की।
मौलवी की गिरफ्तारी कैसे हुई?
आखिरकार सटीक जानकारी मिलने पर मझगवां थाने के इंस्पेक्टर मयंक चंदेल ने अपनी टीम के साथ बेलाताल कस्बे में छापा मारा। वहां से मौलवी हाफिज को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के समय मौलवी काफी भावुक हो गया और रोने लगा। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि युवक ने लड़की को धोखे से अपने साथ ले जाकर मौलवी से धर्म बदलवाया। पुलिस टीम लगातार फील्ड में थी और आखिरकार सफलता मिली।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि मामले में दर्ज मुकदमे में और धाराएं जोड़ी जाएंगी, खासकर धर्म परिवर्तन से जुड़ी। पूरी घटना की गहराई से जांच चल रही है। इससे पहले भी हमीरपुर के आसपास के इलाकों जैसे राठ, मुस्करा और मौदहा में ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं, जहां धर्म परिवर्तन के आरोप में लोग पकड़े गए थे। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस अब सभी पहलुओं को खंगाल रही है। दोनों आरोपी अब हिरासत में हैं।

















