दिल्ली बम धमाकों से जुड़े मामले की जांच के लिए सोमवार को एनआईए की टीम लखनऊ पहुंची। एनआईए की टीम लखनऊ के खंदारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन शाहिद के पिता के आवास पर पहुंची। इस दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। इस दौरान इलाके में काफी हलचल रही। डॉक्टर शाहीन के पिता और भाई से पूछताछ की गई। यह कार्रवाई आज सुबह से चल रही थी।
करीब 5 घंटे के बाद अब कार्रवाई पूरी हो गई है। एनआईए की टीम ने में करीब 10 लोग थे। उन लोगों से इस कार्रवाई के बारे में कुछ भी नहीं बताया। एनआईए के एक अधिकारी के हाथ में एक डायरी थी। एनआईए की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी और कार में बैठकर वापस चले गए।
















