देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समय स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चल रहा है। इसका मकसद मतदाता सूची को अपडेट करना है। इसी दौरान नए वोटर्स जोड़े जाते हैं, पुराने डेटा में सुधार होता है और गलत एंट्री हटाई जाती है। लेकिन इस प्रक्रिया में कई वोटर्स कन्फ्यूज़ हो रहे हैं। कुछ लोगों को फॉर्म जमा करने का सही तरीका नहीं पता, तो कई जगहों पर BLO समय पर फॉर्म अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि उनका SIR फॉर्म जमा हुआ भी है या नहीं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन स्टेटस चेक सिस्टम शुरू किया है। अब आप घर बैठे कुछ मिनट में पता कर सकते हैं कि आपका SIR फॉर्म अपलोड हुआ या अभी पेंडिंग है।
क्यों जरूरी है SIR फॉर्म का स्टेटस चेक करना- बहुत से लोग फॉर्म BLO को देकर मान लेते हैं कि काम हो गया, जबकि असल में मामला वहीं से शुरू होता है। जब तक फॉर्म सिस्टम पर अपलोड न हो जाए, उसे आधिकारिक तौर पर सबमिट नहीं माना जाता। अगर अपलोड में देरी हो जाए, तो ड्राफ्ट मतदाता सूची से नाम हटने तक की परेशानी हो सकती है। इसलिए हर वोटर को अपना स्टेटस चेक करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- SIR फॉर्म का नाम लेकर हो रही बड़ी ठगी: एक गलती में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें
घर बैठे ऐसे चेक करें SIR फॉर्म स्टेटस- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर वेबसाइट खोलें- voters.eci.gov.in Fill Enumeration Form वाले सेक्शन में जाएं। लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर या EPIC नंबर (मतदाता पहचान संख्या) डालें। OTP दर्ज करके सिस्टम में लॉगिन करें। अपने राज्य का चुनाव करें और EPIC नंबर भरें। अगर फॉर्म अपलोड हो चुका है, स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा कि फॉर्म सबमिट कर दिया गया है। अगर फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है, एक खाली फॉर्म दिखाई देगा, यानी फॉर्म अभी पेंडिंग है।
अगर स्टेटस न दिखे तो क्या करें- कई बार BLO फॉर्म बैच में अपलोड करते हैं, इसलिए थोड़ा समय दें। अगर कई दिनों तक अपडेट न दिखे BLO से संपर्क करें। अगर आपने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरा था और फिर भी स्टेटस खाली है दोबारा सबमिट करें। गलत जानकारी दिखाई दे तुरंत BLO को सूचित करें।

















