देहरादून: दिल्ली बम ब्लास्ट और कश्मीर कनेक्शन मामले में केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र से एक मौलवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पूछताछ के बाद पुलिस ने राजपुरा क्षेत्र एक और शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों कौन है, क्यों उठाया गया इस बारे में पुलिस अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
कुमायूं की आई जी रिद्धिम अग्रवाल से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उनका कहना था कुछ इनपुट्स मिलने के बाद दो लोगोंस पूछताछ की जा रही है। इस बारे में केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है।















