हल्द्वानी । आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के आदेश पर औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र और अन्य विभागों की टीम ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी के 05 मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण में 03 मेडिकल स्टोरों में विभिन्न अनियमितताएँ पाई गईं। इन स्टोरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। 01 मेडिकल स्टोर का क्रय-विक्रय तत्काल रोक कर मौके पर ही सील कर दिया गया।
Tramadol कैप्सूल की बरामदगी
संयुक्त निरीक्षण के दौरान केजीएन मेडिकल स्टोर, बनभूलपुरा में Tramadol के 947 कैप्सूल बरामद किए गए। फर्म स्वामी मोहम्मद आसिम पुत्र श्री सरताज हुसैन क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी बिल या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।
लाइसेंस निरस्तीकरण और NDPS एक्ट में कार्रवाई
औषधि नियंत्रक विभाग ने फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। साथ ही केजीएन मेडिकल स्टोर के विरुद्ध NDPS Act, 1985 के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। मौके पर ही फर्म को सील कर दिया गया।

















