ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मू की भावुक ‘घर वापसी’, जनप्रतिनिधियों के लिए कहीं बड़ी बात
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत ओडिशा

ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति मुर्मू की भावुक ‘घर वापसी’, जनप्रतिनिधियों के लिए कहीं बड़ी बात

ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऐतिहासिक और भावुक संबोधन। राजनीतिक सफर, महिलाओं की प्रगति, विकास संकल्प और कलिंग अतिथि निवास उद्घाटन।

Written byडॉ. समन्वय नंदडॉ. समन्वय नंद — edited by Shivam Dixit
Nov 27, 2025, 10:40 pm IST
in ओडिशा

भुवनेश्वर । ओडिशा विधानसभा गुरुवार को एक ऐतिहासिक और अत्यंत भावनात्मक क्षण का साक्षी बना , जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में पहली बार सदन को संबोधित किया। यह अवसर न केवल औपचारिक महत्व का था, बल्कि राष्ट्रपति के लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास रहा। उन्होंने इस संबोधन को “होमकमिंग” यानी घर वापसी करार दिया और कहा कि इसी सदन ने उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी थी।

जिन्होंने रायरंगपुर से विधायक के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने व बाद में ओडिशा सरकार में मंत्री रहीं राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा का हर मोड़ इस विधानसभा के अनुभवों से प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि आज मैं जो भी हूं, उसका श्रेय इस सदन को जाता है। कई राज्यों की विधानसभाओं को संबोधित करने का अवसर मिला है, लेकिन ओडिशा विधानसभा को संबोधित करना मेरे लिए अत्यंत विशेष है। यह सचमुच घर वापस लौटने जैसा है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा ने उन्हें न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण दिया, बल्कि नेतृत्व, संवैधानिक जिम्मेदारियों और जनसेवा के मूल्यों को भी सिखाया। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

विधायकों को जिम्मेदारी निभाने और मर्यादा बनाए रखने की अपील

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने विधायकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा कि लोग आपको कई सपनों के साथ यहां भेजते हैं। उनका विश्वास बनाए रखना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना आपका दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल युग की पारदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा में बोला गया हर शब्द अब तत्काल जनता तक पहुंचता है। इसलिए जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्य और व्यवहार में उच्चतम स्तर की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सदन के अंदर और बाहर—आपके शब्द और आपके कर्म समाज के लिए उदाहरण स्थापित करते हैं। अतः हर समय अत्यंत सावधानी बरतना आवश्यक है। राष्ट्रपति ने विधायकों से आग्रह किया कि वे जनता के हित और राज्य के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

पुराने साथियों को देखकर भावुक हुईं राष्ट्रपति

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने अपने विधायक और मंत्री काल की यादें ताज़ा कीं। उन्होंने कहा कि एक समय वे विपक्ष से सरकार से सवाल पूछती थीं और बाद में मंत्री बनने के बाद उन्हीं सवालों का जवाब भी देती थीं। गैलरी में बैठे कई पूर्व सहयोगियों को देखकर राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो उठीं और कहा कि उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया।

ओडिशा की विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और ऐतिहासिक योगदान पर डाला प्रकाश

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य का समुद्री इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रनिर्माण में योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने मधुसूदन दास, गोपाबंधु दास, हरेकृष्ण महताब और बिजू पटनायक जैसे महान नेताओं के योगदान को याद किया और कहा कि इन व्यक्तित्वों ने आधुनिक ओडिशा की नींव रखी।

उन्होंने 1857 के संग्राम और ब्रिटिश शासन के खिलाफ ओडिशा की भूमिका पर भी विस्तार से बात की। वीर सुरेंद्र साई, बाजी राउत और लक्ष्मण नायक जैसे अमर स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में ओडिशा के लोगों का योगदान अतुलनीय है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर, ‘सुभद्रा योजना’ की सराहना

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ओडिशा में शासन और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि विधानसभा की अध्यक्षता एक महिला के हाथों में होना राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने राज्य सरकार की सुभद्रा योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।
उन्होंने कहा कि सुभद्रा योजना के माध्यम से अनेक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं, जो राज्य के विकास और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संकेत है ।

ओडिशा के भविष्य पर विश्वास, 2036 तक समृद्ध राज्य का संकल्प

राष्ट्रपति ने ओडिशा के विकास पथ पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न सरकारों ने मिलकर विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को श्रद्धांजलि दी और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सरकार की जनहितकारी पहलों की भी सराहना की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और यहां के लोग मेहनती और दूरदर्शी हैं। इसलिए आने वाले वर्षों में ओडिशा देश के अग्रणी राज्यों में स्थान प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर 2036 तक—जब राज्य अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा—एक समृद्ध, विकसित और अग्रणी ओडिशा के निर्माण में योगदान दें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह भावनात्मक, विचारशील और प्रेरक संबोधन ओडिशा विधानसभा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके संदेशों का स्वागत किया, और यह दिन लंबे समय तक याद किया जाएगा।

राजभवन परिसर में नव-निर्मित अतिथि गृह ‘कलिंग अतिथि निवास’ का किया उद्घाटन

इससे पहले राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर स्थित राजभवन परिसर में नव-निर्मित वीवीआईपी अतिथि गृह ‘कलिंग अतिथि निवास’ का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरी बाबू कुंबमपाटि, प्रथम महिला श्रीमती जयश्री कंबमपाटि, मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुआल ओराम, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुरमा पाधी तथा राज्य के कानून, वर्क्स एवं आबकारी मंत्री श्री पृथ्वीराज हरिचंदन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

राजभवन के हरे-भरे शांत वातावरण में बना कलिंग अतिथि निवास ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वास्तुकला का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। इसकी बाहरी एवं आंतरिक संरचना में ओड़िया शिल्पकला की सूक्ष्म कलाकृतियाँ, मूर्तियाँ और पारंपरिक डिजाइन को आधुनिक सुविधाओं के साथ खूबसूरती से समाहित किया गया है। प्रत्येक कक्ष ओडिशा की पहचान, कला और सांस्कृतिक गौरव को प्रतिबिंबित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किया गया है।

Topics: Homecoming SpeechKalinga Atithi NivasOdisha PoliticsWomen EmpowermentOdisha AssemblyMohan Charan MajhiDroupadi MurmuJagannath CultureSubhadra YojanaOdisha Development
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक चित्र

अब बेटियों का नाम, अंतिम, काफी, तौबा नहीं : समाज की सोच में आया बड़ा बदलाव

IP College Samnavay 2026 LG Taranjit Singh Sandhu

IP College ‘समन्वय 2026’ : LG तरणजीत सिंह संधू ने छात्राओं को दिया AI और क्रिटिकल थिंकिंग का मंत्र, नई वेबसाइट की लॉन्च

मुख्तार अब्बास नकवी

महिला आरक्षण कानून की “टेक्निकल डिफीट”, विपक्ष के लिए साबित होगा “पॉलिटिकल डिजास्टर: मुख्तार अब्बास नकवी

यह अधिकार है, कृपा नहीं : लोकसभा में बोले पीएम मोदी- ‘यह लोकतंत्र का सबसे ऐतिहासिक क्षण’

भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे (चित्र- प्रतीकात्मक )

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: सीमाओं से सदन तक, महिला सैन्य अधिकारियों का नया अध्याय

राष्ट्रपति Murmu का बड़ा संदेश, कहा- पंचभूतों का संतुलन ही पर्यावरण का असली रक्षक

Load More

ताज़ा समाचार

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

बशीर बद्र (फाइल फोटो)

असली जमींदार कौन? भारत की मिट्टी पर अधिकार: कब्रों से या कर्तव्यों से?

Patanjali University Universitas Hindu Negeri Indonesia MoU

पतंजलि विश्वविद्यालय और इंडोनेशिया के हिंदू विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक समझौता, आचार्य बालकृष्ण की बड़ी पहल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies