आधार कार्ड आज भारत में सबसे ज़रूरी पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, लगभग हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। देश की करीब 90% आबादी के पास यह मौजूद है। ऐसे में यदि आधार से जुड़ी कोई बड़ी खबर सामने आए, तो स्वाभाविक है कि लोगों की चिंता बढ़ जाती है। हाल ही में UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने देशभर में करीब 2 करोड़ आधार नंबर बंद कर दिए हैं। इस कार्रवाई ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और कई लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और क्या उनका आधार नंबर भी इसमें शामिल है?
क्यों बंद किए गए ये आधार नंबर- UIDAI ने यह कदम क्लीनअप ड्राइव के तहत उठाया है। उनके मुताबिक जिन आधार नंबरों को बंद किया गया है, वे ज्यादातर मृत व्यक्तियों (Dead Persons) से जुड़े थे। दरअसल, सरकार को विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी मिलती रहती है कि कोई व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं रहा। ऐसी स्थिति में उनके आधार नंबर को इनएक्टिव (Inactive) कर दिया जाता है। इसे बंद करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं- ताकि मृत व्यक्ति की पहचान का गलत उपयोग न हो, बैंकिंग फ्रॉड और फर्जी लेन-देन से बचाव किया जा सके, सरकारी योजनाओं से जुड़े धोखाधड़ी रोकने में मदद मिले, देश में पहचान प्रणाली और अधिक सुरक्षित और साफ हो सके। UIDAI का मानना है कि मृत व्यक्तियों के आधार नंबर एक्टिव रहने पर उनकी पहचान का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसी वजह से सरकार ने यह कदम उठाया ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे। कई लोगों के मन में यह डर है कि कहीं उनका आधार नंबर भी बंद तो नहीं कर दिया गया है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने आधार नंबर चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कर रखी है। आप बेहद आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार सक्रिय है या नहीं। तरीका इस प्रकार है-
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar। यहां Aadhaar Verify वाले विकल्प पर क्लिक करें। अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। दिए गए कैप्चा को भरें और सबमिट करें। बस इतनी सी प्रक्रिया के बाद आपकी स्क्रीन पर तुरंत परिणाम दिख जाएगा। अगर आपका आधार सही और सक्रिय है, तो स्क्रीन पर “Exists” लिखकर आ जाएगा। अगर आधार गलत या बंद होगा तो “Invalid Aadhaar” लिखा आएगा।
यह भी पढ़ें- UIDAI ने बदले Aadhaar अपडेट के नियम, अब सिर्फ ये डॉक्यूमेंट दिखाकर बदलें नाम, पता और जन्मतिथि
अगर आधार बंद हो जाए तो क्या करें- यदि किसी कारण आपका आधार इनएक्टिव हो गया है, तो घबराएं नहीं। इसके लिए आप अपने नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Enrolment Center) पर जाकर इसे फिर से सक्रिय करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे।















