नई दिल्ली (हि.स.) । दिल्ली के लाल किले के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी शोक जताया। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोकाकुल परिवारों को शक्ति देने और प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त की संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट में कहा कि वह मृतकों के परिवारों और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
I convey my heartfelt condolences to the families and friends of those who lost their lives in the blast that has taken place in Delhi. I pray for quick recovery of those injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 10, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपनी जान खोई है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा भी की।
Condolences to those who have lost their loved ones in the blast in Delhi earlier this evening. May the injured recover at the earliest. Those affected are being assisted by authorities. Reviewed the situation with Home Minister Amit Shah Ji and other officials.@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – जनहानि शब्दों से परे पीड़ादायक
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में हुई जनहानि शब्दों से परे पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रमुख एजेंसियां इस मामले की गहन और पूरी तरह से जांच कर रही हैं।
Pained beyond words by the loss of lives in a blast in Delhi. My deepest condolences to those who have lost their loved ones. Have visited the blast site and also met the injured in the hospital. My prayers for their quick recovery.
Top agencies are investigating the incident…
— Amit Shah (@AmitShah) November 10, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई गहरी संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
The car blast incident in Delhi is extremely painful and disturbing. At this moment of immense grief, I extend my sincerest condolences to the families of the deceased. Praying for the speedy recovery of those injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 10, 2025
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – घटना अत्यंत दुखद
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। नड्डा ने कहा कि प्रशासन सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रहा है।
Anguished by the loss of lives in the tragic car blast in New Delhi. My heartfelt condolences to the families who lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured. Authorities are ensuring that all necessary medical assistance reaches the injured.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 10, 2025
नितिन गडकरी ने जताया दुख
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हादसे को गहरा दुखद बताया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शक्ति देने के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
The car blast in Delhi is deeply tragic and distressing. My heartfelt condolences to the families who lost their loved ones in this unfortunate incident. May they find strength in this moment of grief, and may those injured recover soon.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 10, 2025
मनोहर लाल ने कहा – दुर्घटना अत्यंत दुखद
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने प्रभावितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सभी प्रभावितों को शक्ति देने की बात कही।
Deeply pained by the tragic car blast incident in Delhi. My heartfelt condolences to the families who lost their loved ones. Praying for the swift recovery of those injured and strength to all affected by this unfortunate incident.
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 10, 2025
योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
आज दिल्ली में दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं असमय कालकवलित हुए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 10, 2025
पीयूष गोयल ने व्यक्त की संवेदना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दिल्ली में हुए धमाके में लोगों के जान गंवाने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 10, 2025
रेखा गुप्ता ने कहा – जांच में जुटीं सभी एजेंसियां
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक बताया। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। रेखा गुप्ता ने बताया कि पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर जांच में जुटी हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।
लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।
प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 10, 2025
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की त्वरित जांच की मांग
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घटना को गंभीर बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने सरकार से घटना की त्वरित और पारदर्शी जांच का आग्रह किया।
Deeply disturbed by the news of a blast near Red Fort, Delhi. The loss of many lives is especially painful, and I pray for the speedy recovery of the wounded.
The entire country is united in this difficult moment. We urge the government to speedily investigate this incident and…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) November 10, 2025
सीआर पाटिल ने दी श्रद्धांजलि
जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दिल्ली में आज शाम हुए ब्लास्ट में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह कठोर समय सहने की शक्ति मिले।
जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— C R Paatil (@CRPaatil) November 10, 2025
देवेंद्र फड़नवीस ने कहा – यह ह्रदयविदारक घटना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसे ह्रदयविदारक बताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट की घटना ह्रदयविदारक है।
इस दुखद घटना पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त…— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 10, 2025
अखिलेश यादव ने कहा – राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित हो
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की गंभीरता पर ध्यान दिलाया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के अच्छे इलाज और राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।
दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जाँच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किये जाएं।
मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2025
तेजस्वी यादव ने की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लाल किले के पास हुए इस विस्फोट की सूचना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने केंद्र सरकार से घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा – यह साजिश की ओर इशारा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धमाके को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को तुरंत जांच करनी चाहिए कि विस्फोट कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने राजधानी की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

















