देश दुनिया वर्तमान में नवम् गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान की 350वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी ने परिवार भक्ति के चलते गुरु जी के अनन्य भक्त भाई जैता जी के अपमान का प्रयास किया है। पंजाब आनुसूचित जाति आयोग ने इस संबंध में पंजाब में विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की एक जनसभा में मंच के पीछे लगाए गए बैनर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी की तस्वीर के ऊपर विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के फोटो लगाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
बैनर में साफ देखा जा सकता है कि भाई जैता जी के ऊपर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा व अन्य नेताओं की फोटो चस्पा की गई हैं।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को 10 नवंबर को तलब किया है। आयोग द्वारा डिप्टी कमिश्नर से 17 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी गई है।
जानिए कौन हैं भाई जैता जी
बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) एक सिख श्रद्धालु और गुरु गोबिंद सिंह के साथी थे। उन्हें गुरु तेग बहादुर जी के कटे हुए सिर को दो अन्य सिखों भाई उधो और भाई नानू जी के साथ आनंदपुर साहिब लाने के लिए याद किया जाता है ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

















