पंजाब विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान उस समय सब चौंक गए जब विपक्ष ने मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों की अल्कोहल मीटर से जांच करने की मांग की। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा स्पीकर को एक लेटर लिखकर कहा कि विधानसभा में मौजूद मुख्यमंत्री समेत सभी MLA का डोप टेस्ट और एल्कोहल मीटर टेस्ट होना चाहिए।
निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष
यह काम किसी अस्पतल की टीम से नहीं बल्कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च चण्डीगढ़ की निष्पक्ष टीम से कराया जाना चाहिए। अपने पत्र में बाजवा ने कहा कि वे किसी के खिलाफ नहीं हैं परंतु सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए यह किया जाना जरूरी है। विपक्ष ने कहा कि जब तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाता वे सदन को चलने नहीं देंगे। ज्ञात रहे कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जब लोकसभा सदस्य थे तो भी इस तरह की बातें सामने आई थीं।
















