नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के श्रेय लेने की ‘बीमारी’ हो गई है। भारत हमेशा इस संघर्ष के दौरान किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को नकारता आया है लेकिन ट्रंप हैं कि हर बार नया दावा कर खुद ही श्रेय लिये जाते हैं। अब फिर से उन्होंने दावा किया है कि उनके ही कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुका। साथ ही यह भी दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गिराए गए विमानों की संख्या के बारे में अपनी टिप्पणी पर फिर से सफाई देते हुए कहा है कि दाेनाें देशाें के बीच हुए युद्ध में वास्तव में आठ विमान मार गिराए गए थे। यह बात उन्होंने मियामी बिजनेस फोरम में कही है। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान-भारत युद्ध के दौरान मैंने रिपोर्टें सुनीं। कुछ अखबारों ने कहा कि सात या आठ विमान मार गिराए गए। एक ने लिखा कि सात नष्ट हो गए और एक क्षतिग्रस्त हो गया। मैं किसी अखबार का नाम नहीं लूंगा। लेकिन ज्यादातर ने झूठी खबरें फैलाईं। उन्होंने दावा किया कि वास्तविक संख्या आठ विमानाें की थी। साथ ही उन्हाेंने जाेर देकर कहा कि किया कि उन्होंने आयात शुल्क कूटनीति’ के जरिए दाेंनों देशों के बीच परमाणु संघर्ष रोकने में मदद की।
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर ‘आपरेशन सिंदूर’ के जरिए कार्रवाई की थी और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। इस दौरान पाकिस्तान स्थित कई आतंकवादी ठिकानाें पर सफल हमले किए थे। पहलगाम हमले में 23 व्यक्ति मारे गए थे। इस दाैरान दाेनाें देशाें के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार दाेनाें देशाें के बीच युद्ध समाप्त कराने का श्रेय लेते रहे हैं। हालांकि भारत उनके दावाें का बार बार जाेरदार खडंन करता रहा है। लेकिन इसके बाद भी ट्रंप बीच-बीच युद्ध रुकवाने का श्रेय लेने से नहीं चुक रहे हैं।

















