आज का दौर डिजिटल हो चुका है। अब ज्यादातर सरकारी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। पहले जहां किसी भी सरकारी दस्तावेज के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब कुछ मिनटों में आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से सभी जरूरी कागजात डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे आप आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस को DigiLocker से डाउनलोड करते हैं, वैसे ही अब आप वोटर आईडी कार्ड भी घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई है और पूरी तरह सुरक्षित और विश्वसनीय है। आइए जानते हैं कि DigiLocker क्या है और इससे वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका क्या है।
DigiLocker क्या है- DigiLocker भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विकसित किया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य लोगों को उनके सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित और हर समय उपलब्ध कराना है। इसका मकसद है कि नागरिकों को कागज़ी दस्तावेज़ संभालने की झंझट से छुटकारा मिल सके। DigiLocker में आप अपने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ डाउनलोड और सुरक्षित रख सकते हैं, जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, शैक्षणिक सर्टिफिकेट और अब वोटर आईडी कार्ड। इन दस्तावेजों को आप कभी भी अपने मोबाइल या लैपटॉप पर खोल सकते हैं, जरूरत पड़ने पर डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं। DigiLocker में सेव किए गए सभी दस्तावेज़ सरकार द्वारा सत्यापित (Verified) होते हैं, इसलिए ये हर सरकारी काम में असली दस्तावेज के तौर पर मान्य हैं। DigiLocker से वोटर आईडी डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-
यह भी पढ़ें- DigiLocker ऐप से ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस, जानिए आसान तरीका
सबसे पहले https://www.digilocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें। अब Sign Up पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद Next पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उसे डालकर नंबर की पुष्टि (Verify) करें। अब अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर भरें। इससे आपका DigiLocker अकाउंट सरकार के डेटाबेस से लिंक हो जाएगा। लॉगिन करने के बाद बाईं ओर दिए गए ‘Issued Documents’ (जारी दस्तावेज) सेक्शन पर क्लिक करें। हां आपको कई सरकारी विभागों की सूची मिलेगी। इसमें से Election Commission of India (भारत निर्वाचन आयोग) को चुनें। अब आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जैसे- आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या फिर वोटर आईडी नंबर न विवरणों को ध्यान से भरें। नकारी सही भरने के बाद आपका डिजिटल वोटर आईडी कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आप ‘Download’ या ‘Save to DigiLocker’ पर क्लिक करें। आपका वोटर आईडी DigiLocker अकाउंट में सेव हो जाएगा। ब आप जब चाहें इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं या जरूरत होने पर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

















