सरकार अब कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सुविधा देने पर जोर दे रही है। इसी दिशा में EPFO से जुड़ी कई सर्विसेज अब ऑनलाइन और आसान हो गई हैं। पहले PF से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं सिर्फ UMANG ऐप पर मिलती थीं लेकिन अब आप इन्हें DigiLocker ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब EPFO मेंबर अपने PF अकाउंट से जुड़े जरूरी दस्तावेज जैसे – UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और PF सर्टिफिकेट सीधे DigiLocker ऐप से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अब पीएफ बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी इस ऐप से चेक की जा सकती हैं। आइए जानते हैं आसान भाषा में कि यह कैसे करना है।
सरकार अब कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सुविधा देने पर जोर दे रही है। इसी दिशा में EPFO से जुड़ी कई सर्विसेज अब ऑनलाइन और आसान हो गई हैं। पहले PF से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं सिर्फ UMANG ऐप पर मिलती थीं, लेकिन अब आप इन्हें DigiLocker ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब EPFO मेंबर अपने PF अकाउंट से जुड़े जरूरी दस्तावेज जैसे – UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) और PF सर्टिफिकेट सीधे DigiLocker ऐप से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अब पीएफ बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी इस ऐप से चेक की जा सकती हैं। आइए जानते हैं आसान भाषा में कि यह कैसे करना है।
यह भी पढ़ें- PF का पैसा निकालने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती!
DigiLocker ऐप से PF बैलेंस चेक करने का आसान तरीका- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें (यह ऐप Google Play Store या App Store दोनों पर उपलब्ध है)। अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें और अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको अपने EPFO अकाउंट को DigiLocker से लिंक करना होगा। लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान आपसे आधार कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी। इसे सही-सही भरें। जब आपका PF अकाउंट डिजिलॉकर से सिंक (जुड़) हो जाएगा, तो आप ऐप में EPFO सेक्शन पर जाकर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स देख पाएंगे। यहां से आप अपना UAN कार्ड, PPO और PF पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं। इसी ऐप में आपको लेटेस्ट PF बैलेंस और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी दिखाई देंगी। इस तरह कुछ ही मिनटों में आप बिना किसी दिक्कत के अपना PF बैलेंस और डॉक्यूमेंट्स देख सकते हैं।
बिना इंटरनेट के भी चेक करें PF बैलेंस- अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस मिस कॉल या SMS के जरिए भी जान सकते हैं।














