बिहार चुवाव-2025: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर पार्टी प्रचार कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री गमछा लहराते पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में जनसैलाब का अभिवादन किया। शुक्रवार को जब उनका हेलिकॉप्टर उतरा, तो चारों तरफ ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजने लगे। तपती धूप और उमस भरी दोपहर में भी प्रधानमंत्री की उर्जा देखने लायक थी।
पीएम मोदी ने इस जनसभा के दौरान जिस गमझे को लहराया था वो मधुबनी प्रिंट वाला गमछा था। ये 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, और लोग इसे शेयर कर रहे हैं। ये कोई नया सीन नहीं है—पीएम पहले भी बिहार में ऐसा कर चुके हैं। अगस्त में औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करने के बाद भी उन्होंने गमछा लहराया था। स्वतंत्रता दिवस जैसे मौकों पर भी वे स्थानीय परिधान और गमछा अपनाते रहते हैं, जो बिहार की संस्कृति से जुड़ाव दिखाता है। इसके बाद पीएम छपरा की जनसभा के लिए निकल गए।
भीड़ का उत्साह देख मोदी जी ने भी उत्साहित होकर मुजफ्फरपुर में गमछा फेर विजय का उद्घोष कर दिया है..!! pic.twitter.com/C3y185AZnX
— Vaishali Poddar (@PoddarVaishali) October 31, 2025
गमछे का वो खास मतलब
राजनीतिक जानकार कहते हैं कि पीएम का गमछा लहराना बस एक स्टाइल नहीं, बल्कि एक सीधा संदेश है। बिहार जैसे राज्य में गमछा आम आदमी का साथी है—किसान खेतों में काम करते वक्त सिर पर बांध लेते हैं धूप से बचने को, या पसीना पोंछने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मजदूर वर्ग के लिए ये रोजमर्रा की चीज है। ऐसे में पीएम का ये इशारा बताता है कि वे इन वर्गों के साथ हैं। बिहार की 53.2 फीसदी आबादी कृषि से जुड़ी हुई है, आर्थिक सर्वे के मुताबिक। इसके अलावा, कई भूमिहीन मजदूर और बाहर काम करने वाले प्रवासी हैं, जो वोट बैंक में बड़ा रोल निभाते हैं। राजनीतिक पार्टियां इसे जनसंपर्क का जरिया मानती हैं।
पीएम का ये कदम किसानों और श्रमिकों को ये एहसास दिलाता है कि उनकी बात सुनी जा रही है। मुजफ्फरपुर की ये घटना बिहार चुनाव के माहौल को और गर्म कर रही है। प्रधानमंत्री के ये छोटे-छोटे कार्य स्थानीय लोगों से जुड़ाव बढ़ाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मुस्कुराते हुए भीड़ की तरफ हाथ हिला रहे थे। बिहार में गर्मी का असर इतना कि लोग थकान महसूस कर रहे थे, लेकिन पीएम का ये अंदाज सबको जोश भर दे गया। पहले भी उन्होंने पटना और अन्य जगहों पर रोड शो किए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। आज प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेंगे, और इस दौरान गुरुद्वारे भी जाएंगे। बिहार चुनाव की हर सीट पर नजरें टिकी हैं, और ये छोटे-छोटे पल सियासत को रंग देते हैं।

















