कटिहार, (हि.स.)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा अंतर्गत आजामनगर में आयोजित जनसभा में वक्फ बिल को लेकर बयान दिया।
तेजस्वी यादव ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और बिहार में उनकी सरकार बनने पर इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को परेशान करने के लिए इस तरह के बिल लेकर आ रही है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर नकलची होने का आरोप लगाया और कहा कि वे हमारी योजनाओं की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पेंशन बढ़ाने की बात कही तो नितीश कुमार ने हड़बड़ी में पेंशन राशि बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भले ही मेरी उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। जो कहा वो किया, जो कह रहे हैं वो करेंगे। आप तय कीजिए परिवार में सरकारी नौकरी चाहिए या केवल 10 हजार रुपये चाहिए।
















