देश के करोड़ों किसानों को मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम किसानों को तीन किस्तों में दी जाती है। स्त में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि यह किस्त दिवाली के मौके पर जारी की जा सकती है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। यानी जिन किसानों ने अपनी e-KYC पूरी कर ली है और जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है, उन्हें जल्द ही ₹2,000 की अगली किस्त मिल सकती है। हालांकि रकार ने अभी तक किस्त जारी करने की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है।
e-KYC करवाना क्यों जरूरी है- सरकार चाहती है कि इस योजना का लाभ केवल सच्चे और पात्र किसानों को ही मिले। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए योजना का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। गर किसी किसान ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो उसकी ₹2,000 वाली अगली किस्त रुक सकती है। इसलिए जिन किसानों ने यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की है, उन्हें तुरंत e-KYC करवा लेनी चाहिए।
e-KYC कैसे करें- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। होमपेज पर “e-KYC” का विकल्प चुनें। अबअपना आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। स OTP को वेबसाइट पर डालें और वेरिफाई करें। से ही आपका OTP वेरिफाई होगा, आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ह पूरा काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर किसी कारण से यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं हो पा रही है, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी e-KYC करवा सकते हैं। अगर आपने e-KYC नहीं की है, तो आपका नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया जा सकता है। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए जो किसान चाहते हैं कि उन्हें 21वीं किस्त की ₹2,000 राशि समय पर मिले, वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी करें।















