अमेरिका के शटडाउन का 14वां दिन चल रहा है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट आमने-सामने हैं। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने साफ-साफ कह दिया है कि डेमोक्रेट्स के साथ कोई डील नहीं होगी। ये सब ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के फंडिंग बिल को लेकर हो रहा है, जहां रिपब्लिकन्स का प्रपोजल सीनेट में अटक गया है। जॉनसन का कहना है कि उनका बिल बिल्कुल क्लीन है, लेकिन डेमोक्रेट्स इसे पास नहीं कर रहे। ये शटडाउन 2025 का सबसे लंबा ड्रामा बनता जा रहा है, जहां लाखों फेडरल वर्कर्स की जिंदगी लटक रही है।
शटडाउन का हाल
सोमवार को सीनेट ने हाउस के फंडिंग मेजर पर आठवां वोट शेड्यूल किया था, लेकिन जॉनसन ने हाउस को एक्सटेंडेड रिसेस पर डाल दिया। मतलब बस प्रेशर डालो डेमोक्रेट्स पर कि रिपब्लिकन बिल को ऐसे ही पास करो। जॉनसन ने कहा, “हम अमेरिकी लोगों को चकमा नहीं देंगे।” सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक श्यूमर पर इल्जाम लगाया कि वो प्रोग्रेसिव विंग को खुश करने के चक्कर में बिल ब्लॉक कर रहे हैं। हाउस फ्रीडम कॉकस जैसे राइटविंग ग्रुप्स जॉनसन की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ रिपब्लिकन्स कह रहे हैं कि नेगोशिएट तो करो यार।
जॉनसन बोला-नेगोशिएट करने को कुछ नहीं
जॉनसन ने पत्रकारों से कहा कि मेरे पास नेगोशिएट करने को कुछ नहीं है। उनका बिल कंटिन्यूइंग रेजोल्यूशन है, बिना किसी एक्स्ट्रा डिमांड के, तो डेमोक्रेट्स को क्या प्रॉब्लम? जॉनसन ने गुस्से में कहा, “श्यूमर पॉलिटिकल गेन के लिए लोगों को हॉस्टेज बना रहे हैं।” वो ट्रंप को कमांडर-इन-चीफ बताते हुए बोले, “वो कंट्री की प्रायोरिटीज समझते हैं।”
मिलिट्री वॉलंटियर्स का पैसे का जुगाड़
ट्रंप ने वीकेंड पर डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को ऑर्डर दिया कि मिलिट्री पर्सनल को सैलरी दो। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया, “डेमोक्रेट्स हमारी मिलिट्री को हॉस्टेज नहीं बनाएंगे।” पेंटागन और OMB ने अनाउंस किया कि 15 अक्टूबर का पेमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट के अनस्पेंट फंड्स से रीअलोकेट करके दिया जाएगा। जॉनसन ने इसे डिफेंड किया, “ट्रंप एडमिन को डिफेंस फंड्स रीडायरेक्ट करने का पूरा हक है।”
इसे भी पढ़ें: मेक्सिको में बरसात से तबाही, 64 नागरिकों की मौत, 65 लापता
4,000 नौकरियां गईं
अमेरिकन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज़ (AFGE) की कोर्ट फाइलिंग के मुताबिक, शटडाउन में 4,000 से ज्यादा गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज़ को लैड ऑफ कर दिया गया। मैरीलैंड और वर्जीनिया के सीनेट डेमोक्रेट्स, जहां फेडरल वर्कर्स ज्यादा हैं। सीनेटर क्रिस वैन हॉलन ने कहा, “ये ट्रंप 2025 प्लेबुक का हिस्सा है। एम्प्लॉयीज़ पर हमला बंद करो, नेगोशिएट शुरू करो।”

















