दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: ओडिशा सरकार पूरी तरह पीड़िता के साथ, CM और महिला आयोग प्रमुख सक्रिय
July 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत ओडिशा

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: ओडिशा सरकार पूरी तरह पीड़िता के साथ, CM और महिला आयोग प्रमुख सक्रिय

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने फोन पर पीड़िता, उसकी मां से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उसके साथ है।

Written byडॉ. समन्वय नंदडॉ. समन्वय नंद
Oct 14, 2025, 03:21 pm IST
in ओडिशा

भुवनेश्वर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ओडिया छात्रा के साथ हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे ओडिशा को झकझोर दिया है। घटना के बाद ओडिशा सरकार ने पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग इस मामले में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने फोन पर पीड़िता, उसकी मां से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उसके साथ है। उन्होंने कहा, “चिंता मत करो, ओडिशा सरकार पूरी तरह तुम्हारे साथ है।” मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़िता की शिक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी और उसकी शीघ्र स्वस्थता के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने पीड़िता की मां से भी बातचीत की और कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त और उदाहरणात्मक सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने ओडिशा महिला आयोग की अध्यक्ष से भी चर्चा कर उन्हें निर्देश दिया कि पश्चिम बंगाल सरकार के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि “दोषियों पर दबाव बनाने के लिए सभी मंचों का उपयोग किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री माझी इससे पहले पीड़िता के पिता से भी बात कर चुके हैं और उन्हें भरोसा दिलाया था कि ओडिशा सरकार न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। वर्तमान में पीड़िता दुर्गापुर के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।

उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने एनसीडब्लू की अध्यक्ष से की बात
इस बीच, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने भी इस मामले में सक्रिय हस्तक्षेप किया है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर से बात कर घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है कि महिला सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशीलता जरूरी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए एक फैक्ट-फाइंडिंग टीम को दुर्गापुर भेजा था। टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। इनमें निष्पक्ष और त्वरित जांच एवं अभियोजन, पीड़िता की सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना, शैक्षणिक राहत देना, संस्थान का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराना और संस्थागत जवाबदेही तय करना शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री परिडा ने कहा कि ओडिशा सरकार इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है।

राज्य महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम दुर्गापुर पहुंच कर पीडिता से की मुलाकात
वहीं, ओडिशा राज्य महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार शाम शोभना महांती के नेतृत्व में दुर्गापुर पहुंची। टीम ने अस्पताल में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उसकी सेहत तथा मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में प्रवेश से पहले मीडिया से बात करते हुए महांती ने कहा, “आयोग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे न्याय मिले।” उन्होंने इस घटना को “अमानवीय और दर्दनाक” बताते हुए कहा कि ओडिशा सरकार पीड़िता को पूरा सहयोग देगी।

महांती ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य पीड़िता की चिकित्सा स्थिति का आकलन करना, उसके माता-पिता से सीधे बातचीत करना और जांच की प्रगति की जानकारी लेना है। उन्होंने बताया कि आयोग अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा ताकि आगे की कार्रवाई तेज की जा सके। ओडिशा सरकार के उच्चस्तरीय हस्तक्षेप और महिला आयोग की सक्रियता से यह स्पष्ट है कि राज्य प्रशासन इस संवेदनशील मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

Topics: Odisha governmentDurgapur gang rape caseCM Mohan MajhiWest Bengal CM Mamata Banerjee
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पुरी रथ यात्रा: राज्य सरकार ने कहा- नहीं हुई भगदड़ की कोई घटना, इस कारण हुई 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु

ओडिशा में एससीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में त्रुटियों पर बड़ा एक्शन: CM मोहन माझी ने दिए क्राइम ब्रांच जांच के आदेश

ओडिशा सरकार ने जापान की आईएचआई कॉर्पोरेशन और एसीएमई ग्रुप के साथ 67,000 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किए

ओडिशा कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल: KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा को मंजूरी, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कलिंग स्टेडियम में भव्य आयोजन, CM मोहन माझी ने की तीन नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की घोषणा

ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे: राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Load More

ताज़ा समाचार

Delhi Sansad Chalo Violence Leaked WhatsApp Chats CJP JNU Sansad Chalo Briar BitChat Panchjanya

“मौत हुई तो सरकार पर बढ़ेगा प्रेशर”: CJP ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसा की साजिश? लीक व्हाट्सएप चैट्स में बड़ा खुलासा

Delhi Jantar Mantar Protests vs National Sentiment Skyroot Vikram 1 Parliament Indian Democracy Panchjanya

क्या जंतर-मंतर पर जुटती भीड़ ही देश का सच है? जानिए विरोध प्रदर्शन और ‘राष्ट्रीय भावना’ के बीच का पूरा फर्क!

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

“लाइट, कैमरा और आंदोलन”: छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर फिर एक्टिव हुई टूलकिट? जानिए जंतर-मंतर के पीछे का पूरा सच!

Punjab and Haryana High Court PIL against Sacrilege Law 2026

पंजाब के अबोहर में लहराया भाजपा का परचम: हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा हुए चुनाव में AAP को झटका, मेयर पद पर कब्जा!

Foreign Tourists Praise India Safety Over London Phone Theft Medical Tourism Free Rabies Vaccine Digital Payment UPI Panchjanya

“लंदन से ज्यादा सुरक्षित है भारत”, विदेशी महिला पर्यटक ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैरान करने वाले आंकड़े!

प्रतीकात्मक चित्र

Madarsa Scandal: कागजों पर चल रहे मदरसे, हिंदुओं के बच्चों का दिखाया दाखिला, MP के मदरसों में बाल अधिकारों का उल्लंघन

Explainer। भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, नेपाल ने 1 रुपए के सिक्के से हटाया ‘कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा’

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Haridwar Kanwar Yatra 2026 Review Meeting Mela Bhawan Panchjanya

कांवड़ यात्रा 2026: 30 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, हरिद्वार में सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और सुविधाओं के सख्त निर्देश!

शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल: राजनीति में शहीद दिवस पर तीन दलों का दावा

Central University of Jharkhand CUJ Ranchi Vanvasi Kalyan Kendra Medhavi Chhatra Abhinandan Samaroh Satyendra Singh ISRO Panchjanya

रांची में वनवासी कल्याण केंद्र का भव्य समारोह: ISRO से विदेशों तक लहरा रहा विद्यार्थियों का परचम, मेधावी छात्र सम्मानित

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies