जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी मुठभेड़ हुई है। घटना कुपवाड़ा जिले की माचिल सेक्टर की नियंत्रण रेखा (LoC) पर रविवार रात को कुछ संदिग्ध हरकतें दिखीं, जिसके बाद भारतीय सेना के जवान सतर्क हो गए। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी। कल रात से चले इस संयुक्त अभियान में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। आतंकियों के मुठभेड़ के बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इलाके में तलाशी अभियान जारी
अभी भी माचिल के जंगलों और पहाड़ियों में सैनिक घर-घर तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो घुसपैठ की आशंका पर एहतियातन फायरिंग की गई थी। अब अतिरिक्त फोर्स तैनात है। बीएसएफ ने भी सर्दियों से पहले LoC पर अपने पहरे को और अधिक सख्त कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं। अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने कहा, “खुफिया इनपुट्स से पता चला कि लॉन्च पैड्स पर आतंकी इंतजार कर रहे हैं। हमने जवानों को अलर्ट कर दिया है। पड़ोसी देश की हरकतों पर नजर है।”
कठुआ में पुराना मोर्टार गोला निष्क्रिय किया गया
दूसरी तरफ, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में एक पुराना मोर्टार गोला मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार शाम को खेत में छिपा ये गोला बरामद हुआ। सुरक्षा बलों ने उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अच्छा हुआ, वरना खतरा बढ़ जाता। ऐसे पुराने हथियार अभी भी जंगलों में दबे पड़े हैं, जो कभी भी मुसीबत पैदा कर सकते हैं।

















