राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सरकार के द्वारा जारी किए गए स्मारक सिक्के पर भारत माता की तस्वीर को लेकर अभद्र टिप्पणी एक मुस्लिम व्यक्ति ने की। अब उस कट्टरपंथी का लिंक कांग्रेस से जुड़ गया है। पता चला है कि असद खान जिलानी नाम का ये आरोपी कांग्रेस का नेता है।
रिपोर्ट के अनुसार, असद खान जिलानी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से कांग्रेस का नेता है। उसने सामाजिक कार्यकर्ता चक्रेश श्रीवास्तव के द्वारा पोस्ट की गई स्मारक सिक्के की तस्वीर पर आपत्तिजनक तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, इस डायन की पूजा तमाम पिशाच करें। बस फिर क्या था हिन्दू संगठन इस ओछी हरकत पर भड़क गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार के पास पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संजय चौरसिया को सौंपते हुए आरोपित पर राष्ट्रद्रोह और रासुका की कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें: असद खान ने भारत माता को डायन कहा, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस तो लगा गिड़गिड़ाने
पुलिस ने हथकड़ी में निकाला जुलूस
इस शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सड़क पर उसका जुलूस निकाला। थाना प्रभारी विमलेश राय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन आरोपी को जुलूस के साथ थाने से कोर्ट लेकर गया। इस दौरान रास्ते में जिलानी अपनी हरकतों के लिए माफी मांगता रहा। साथ ही उससे भारत माता की जय के नारे भी लगवाए गए। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें अगल-बगल बड़ी संख्या में पुलिस के जवान चल रहे थे। पुलिस के जुलूस के पीछे शहर के लोग भी थे, जो वीडियो बना रहे थे।
इस बीच सिरोंज JMFC ने भी असद की जमानत को रद्द कर दिया है। वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और राष्ट्र द्रोह जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी के ठिकानों पर बुल्डोजर एक्शन की भी मांग की गई है।

















