ऋषिकेश : योग सनातन नगरी ऋषिकेश में बाहर से आए मुस्लिमों के द्वारा उपद्रव होने लगे हैं। हिंदुत्व निष्ठ संगठन के एक कार्यकर्ता द्वारा ‘आई लव महादेव’ की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर उनके साथ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
महादेव से जुड़ी पोस्ट से भड़े इस्लामिस्ट
जानकारी के मुताबिक विकास कश्यप जोकि ऋषिकेश के गोविंद नगर निवासी है और हिन्दू रक्षा दल के मीडिया प्रभारी है। इनके द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आई लव महादेव लिख कर पोस्ट डाली गई। जिसके बाद उन्हें फोन पर धमकी आई और पोस्ट को लेकर अपशब्द कहे गए। फोन पर कहा सुनी होने के थोड़ी देर बाद आजम खान नाम का युवक अपने करीब 15 साथियों के साथ उसके पास आया और मारपीट कर लहूलुहान कर गया, जब तक विकास के साथी वहां पहुंचते आरोपी दो वाहनों में बैठ कर फरार हो गए।
हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली ऋषिकेश में जाकर हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश सनातन नगरी है और यहां आसपास बाहरी से आए मुस्लिम अवैध रूप से सरकारी संपतियों पर बस थे है। आई डी पी एल की सरकारी भूमि पर इस तरह के अवैध कब्जे प्रकाश में आए है। हिंदुत्व निष्ट संगठनों द्वारा पुलिस से गहन सत्यापन की मांग की है।

















