ब्रिटेन से एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आय़ा है। ये घटना एक चर्च के पास हुई। बताया जाता है कि ऑक्सफोर्डशायर के बनबरी शहर की ये वारदात है। थैम्स वैली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना की पूरी कहानी
ये सब स्ट मरे चर्च के मैदान में हुआ, जो बनबरी शहर के बीचों बीच है। रात के करीब 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक का वक्त था, जब शनिवार की रौनक रविवार की सुबह में बदल रही थी। शहर का सेंटर तो व्यस्त रहा होगा – लोग नाइटआउट से लौट रहे होंगे, लेकिन इसी बीच ये क्रूर वारदात हो गई। महिला को एक लोगों के एक ग्रुप ने चारों तरफ से घेर लिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस घटना के बाद रविवार को चर्च को बंद रखना पड़ा और पैरिश यूकेरिस्ट सर्विस कैंसल हो गई।
चर्च का बयान
इस घटना को लेकर चर्च की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया गया है। हालांकि, अभी तक अपराधियों को लेकर पुलिस की ओर से कोई डिटेल जारी नहीं की गई है। पुलिस अपनी नाकामी जाहिर करते हुए कहती है कि बस इतना पता है कि ये एक ग्रुप था, लेकिन चेहरे, नाम या कोई खास पहचान – कुछ नहीं। डिटेक्टिव सर्जेंट मार्क पर्सोनियस ने कहा, “ये एक भयानक अपराध है, और हम पूरी ताकत से अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” वो पीड़िता को स्पेशल ट्रेंड ऑफिसर्स की मदद दे रहे हैं, क्योंकि ये उसके लिए बेहद मुश्किल वक्त है। पुलिस हाउस-टू-हाउस इंक्वायरी कर रही है, सीसीटीवी चेक कर रही है, और सीन पर फॉरेंसिक जांच हो रही है।
इसके अलावा वारदात के वक्त एक महिला ने पीड़िता को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस को उसके बारे में भी नहीं पता है। हालांकि, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिसने भी पीड़िता की मदद करने की कोशिश की थी, वो सामने आएं तो इस केस को जल्दी सुलझाया जा सकेगा।

















