दुबई। एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया है। मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को शुरुआत से दरकिनार किया। भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज के मैच पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इंकार किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगी, हुआ भी यही। भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें Ind vs Pak: भारत के माथे पर विजय का तिलक, एशिया कप में पाकिस्तान को हराया, घुटनों पर आए पाकिस्तानी खिलाड़ी
बता दें कि दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। जीत के नायक रहे तिलक वर्मा। भारतीय गेंदबाजों ने भी पाकिस्तान को खूब परेशान किया।
ये भी पढ़ें – India vs Pakistan: बूम बूम बुमराह…; रऊफ का जहाज; गिराया, एशिया कप में पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खास अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि – खेल के मैदान पर ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही – भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
वहीं दुबई के स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे भी लगे।

















