7 अक्तूबर 2023 का दिन इजरायल पर हमास के आतंकी कहर बनकर टूटे। यहूदी महिलाओं का बलात्कार किया, कईयों को जिंदा जला दिया और करीब 250 को बंधक बना लिया। अब इजरायली इंटेलीजेंस एजेंसी मोसाद ने हमले की बरसी से करीब एक सप्ताह पहले एक विशेष दस्तावेज जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि अब हमास इजरायल के साथ युद्ध लड़ने का इच्छुक नहीं है।
मोसाद की रिपोर्ट
मोसाद ने अपनी रिपोर्ट में ये पोजीशन पेपर सितंबर के आखिर में जारी किया है। इसमें साफ लिखा है कि गाजा में हमास के लीडर्स फिलहाल इजरायल के साथ कोई सैन्य टकराव नहीं चाहते। एक तरह से ये कहना था कि हमास चुपचाप अपनी जिंदगी जी रहा है, बिना किसी बड़ी लड़ाई के इरादे के। लेकिन रिपोर्ट में ये भी जोड़ा गया कि अगर इजरायल ने कोई कदम उठाया, तो हमास पीछे नहीं हटेगा। ये दस्तावेज इजरायली सुरक्षा तंत्र की उस मानसिकता को दिखाता है, जहां खतरे को नजरअंदाज कर दिया गया था।
तैयारी बड़े स्तर पर कर रहा है हमास
रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने अपनी तैयारी तो हाई लेवल पर रखी हुई थी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर इजरायली हमलों का जवाब दे सके। लेकिन कुल मिलाकर, गाजा के हमास लीडर्स का मुख्य फोकस एस्केलेशन से बचना था। एक कोट में लिखा है, “हमास के गाजा लीडरशिप का ब्रॉड इंटरेस्ट अभी एस्केलेशन से दूर रहना है।” मोसाद का कहना है कि हमास सिर्फ अपना बचाव कर रहा है, वो अटैकिंग मोड में नहीं था।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास ने दक्षिणी इजरायल पर भयानक हमला बोला। करीब 1,200 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, 251 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसी के बाद इजरायली मिलिट्री ने हमास के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। तब से अब तक पूरे गाजा को खंडहर बना दिया गया है, लेकिन फिर भी सभी बंधकों को अभी तक इजरायल मुक्त नहीं करा पाया है।

















