पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँचे। इस दौरान उन्हें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिसकी शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी। जब शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश कर रहे थे, तब भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के रिपोर्टर ने उनसे एक गंभीर और सीधा सवाल पूछ लिया- पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद कब बंद करेगा?”
इस सवाल को सुनकर शरीफ अचानक असहज हो गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “हम आतंकवाद को खत्म कर रहे हैं, उन्हें हरा रहे हैं।” लेकिन एएनआई के रिपोर्टर ने फिर तंज कसते हुए कहा- “भारत तो आपको हरा रहा है।” इस टिप्पणी के बाद शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से आगे बढ़ गए। यह घटना सोशल मीडिया पर क्लिप के रूप में वायरल हो गई। संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ कई झूठे और भ्रामक दावे किए। उन्होंने यह तक कह दिया कि मई महीने में हुए एक संघर्ष के दौरान, “ऑपरेशन सिंदूर” नाम की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने विजय हासिल की। शरीफ ने यह भी दावा किया कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति शांत हुई।
#WATCH | New York | "We are defeating cross-border terrorism. We are defeating them," says Pakistan PM Shehbaz Sharif when asked by ANI about cross-border terrorism as he enters the UN pic.twitter.com/pnCeYqZdNp
— ANI (@ANI) September 26, 2025
भारत की तीखी प्रतिक्रिया- शरीफ के इन बयानों पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंकवाद और झूठे प्रचार पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई हवाई ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया था।” उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों की तस्वीरें और प्रमाण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, जिसमें जले हुए हैंगर और नष्ट हुए रनवे साफ दिखाई देते हैं। पेटल गहलोत ने कहा- अगर पाकिस्तान इसे जीत मानता है, तो वह उस ‘जीत’ का आनंद ले सकता है।

















