नई दिल्ली: मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर बंगाल तक अगले हफ्ते बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में 22 से 25 सितंबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और सिक्किम में 20 से 26 सितंबर तक मूसलाधार बारिश हो सकती है।
ओडिशा में 22 और 25 सितंबर को, झारखंड में 23 से 25 सितंबर को और बिहार में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में 21 से 26 सितंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 22 से 24 सितंबर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।















