इन दिनों मुस्लिम युवक इंटरनेट पर वायरल रील से प्रभावित होकर “आई लव मोहम्मद” का नारा लगाते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। सितंबर माह में पहले कानपुर और फिर उन्नाव में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। गत रविवार को उन्नाव में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने “आई लव मोहम्मद” का बैनर लगाकर जुलूस निकाला। इसके साथ ही विवादित नारा भी लगाया “गुस्ताखे रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा।”
उन्नाव में भी पुलिस पर पथराव
उन्नाव में इस जुलूस को दुर्गा मंदिर के पास से जानबूझ कर निकाला गया। इस बात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुलूस को रोकने का प्रयास किया। जुलूस निकालने वाले मुस्लिम युवकों ने पुलिस पर पथराव कर किया। पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवकों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का स्टार भी वर्दी से नोच लिया।
इसे भी पढ़ें: जाति को लेकर यूपी सरकार का बड़ा कदम, पुलिस रिकार्ड से लेकर रैली तक जाति का उल्लेख प्रतिबंधित
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर उन्नाव जनपद में ‘आई लव मोहम्मद’ का नारा लगाते हुए काफी संख्या में मुस्लिम युवक जुलूस निकाल रहे थे। बिना प्रशासन की अनुमति के यह जुलूस निकाला जा रहा था इसलिए पुलिस ने मनोहर नगर में पर पहुंच कर जुलूस को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद वहां पर मुस्लिम युवकों ने पुलिस से धक्का – मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को हटाया। मगर जुलूस में शामिल युवकों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
बता दें कि उन्नाव में रविवार को यह जुलूस निकाला गया।
किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होती है मगर मुस्लिम युवकों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला और पुलिस द्वारा रोके जाने पर पुलिस पर पथराव भी किया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल अधिकतर किशोर अवस्था के हैं। इसलिए पीस कमेटी और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदि की मध्यस्थता पर पुलिस ने कुछ किशोरों को थाने से छोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि इंटरनेट एक रील वायरल हो रही है। उसी रील से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के युवक ‘आई लव मुहम्मद’ के नारे लिखे हुए बैनर और पोस्टर लेकर जुलूस निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत कानपुर से हुई थी। कानपुर जनपद के रावतपुर के सैय्यद नगर में रामनवमी शोभायात्रा गेट के सामने ‘ आइ लव मोहम्मद’ का बोर्ड लगाया गया था। उसके बाद गत 4 सितंबर को इसका विरोध हुआ था। आक्रोशित हिंदू संगठन ‘आइ लव मोहम्मद’ का बैनर हटाए जाने की मांग पर डटे रहे। काफी देर बाद बैनर हटाया गया। गत 10 सितंबर को रावतपुरा थाने में उप निरीक्षक पंकज शर्मा की तहरीर पर शराफत हुसैन, शबनूर आलम, बाबू अली, मोहम्मद सिराज, फजलू रहमान, इकराम अहमद, इकबाल, बंटी, कुन्नू कबाड़ी एवं 10-15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
तहरीर में कहा गया कि गत 4 सितंबर की शाम सैयदनगर में जफर वाली गली के सामने मुस्लिम समुदाय ने बारावफात की रोशनी कार्यक्रम के लिए ‘आइ लव मोहम्मद’ का लाइट बोर्ड सजाए गए गेट के सामने रास्ते पर लगाया था। इस प्रकार का बैनर इसके पहले कभी नहीं लगा गया था। नई परम्परा का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उसके बाद पुलिस ने बैनर को दूसरी जगह लगवाकर मामला शांत करा दिया था।















