नई दिल्ली: अक्सर आपने सुना होगा कि इंटर्नशिप के दौरान पैसा नहीं मिलता और फ्री में काम करना पड़ता है। ऐसा होता भी है और कंपनियां कहती हैं कि हम आपको काम सीखा रहे हैं पैसा क्यों दें? लेकिन एक कंपनी ने अपने इंटर्न को लाखों रुपये महीने की नौकरी देकर यह बात सच साबित कर दी है कि अगर काबिलियत हो तो फिर हर राह आसान हो जाती है। यह अमेरिका नहीं बल्कि भारत में हुआ है जहां किसी को एंट्री लेवल पर इतना मोटा पैकेज मिला है। आइए पूरा मामला जानते हैं…
ट्रेडिंग कंपनी ने इंटर्न को दी 12.5 लाख महीने की नौकरी
मुंबई स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी ने अपने इंटर्न को 12.5 लाख रुपये महीने की नौकरी दी है। एंट्री लेवल नौकरी में यह पैकेज बहुत बड़ा माना जा रहा है। पिछले साल भी इस कंपनी ने अपने एक इंटर्न को मोटी सैलरी पर रखा था लेकिन इस साल इंटर्न को पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा सैलरी पर रखा गया है। इस कंपनी का नाम IMC Trading BV है। यह एम्सटडर्म की मल्टीनेशनल ट्रेडिंग कंपनी है।
एम्स्टर्डम स्थित IMC Trading BV ने इस साल भारत में प्रशिक्षुओं को 12.5 लाख रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया है। यह साल 2024 की तुलना में तीन गुना अधिक है। Bloomberg की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। स्थानीय स्तर पर सबसे बड़े भर्तीकर्ताओं में से एक Quadeye ने नए कर्मचारियों को 7.50 लाख रुपये तक का पैकेज दिया है। जो कि पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। Aquis Search में क्वांट और ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी भर्ती के सह-प्रमुख डैनियल वाज कहते हैं कि लाभदायक ट्रेडर्स की मांग पहले से कहीं अधिक मजबूत है। हमें लगभग हर महीने नए डेस्क स्थापित करने के लिए पूछताछ मिल रही है। भारत में शीर्ष स्तर के ट्रेडर्स, क्वांट शोधकर्ताओं और ट्रेडिंग सिस्टम इंजीनियरों को आकर्षित करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है।











