17 सितंबर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाने के लिए दिल्ली सहित देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है, जिनका उद्देश्य देश के विकास को और गति देना है। देश और दुनिया भर से लोग प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का संदेश- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूजीलैंड के सभी मित्रों की ओर से आपको हार्दिक बधाई। आपने भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय है। मुझे खुशी है कि न्यूजीलैंड इस महान लक्ष्य को पाने में भारत का साझेदार बनेगा।”
यह भी पढ़ें- https://panchjanya.com/2025/09/17/435806/bharat/madhya-pradesh/pm-modi-roared-from-the-land-of-dhar-operation-sindoor-continues-now-india-is-not-afraid-it-enters-homes-and-kills/
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का संदेश- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी एक शक्ति और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी प्रेरणादायक क्षमता दुनिया भर में प्रशंसा योग्य है। मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा “आज विश्वकर्मा जयंती भी है। इस शुभ अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से सभी को शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद राज्य पर बना रहे। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। वे हमेशा देश का मार्गदर्शन करते रहें और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में खुशहाली और विकास लाते रहें।”

















