पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियार मिलने का क्रम आज दूसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को 27 पिस्तौलें बरामद करने के बाद आज फाजिल्का पुलिस ने 18 और पिस्तौलें, उनकी 38 मैगजीनें व 1847 कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक श्री गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर दी।
पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी
श्री यादव अनुसार, फाजिल्का पुलिस ने लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान से हो रही हथियारों की तस्करी को नाकाम कर दिया है। शुक्रवार को सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान गांव थेह कलंदर के निकट दो आरोपितों को काबू कर उनके कब्जे से 16 पिस्तौल, 38 मैगजीन और 1847 कारतूस बरामद किए। इससे एक दिन पहले ही वीरवार को 27 पिस्तौल बरामद हुई थीं। दोनों गिरफ्तार आरोपित बाढ़ का फायदा उठाकर अवैध हथियार लाने की कोशिश कर रहे थे। इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार को बाढ़ की आड़ में चल रही हथियार तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीआईए स्टाफ की टीम, जिसमें एसआई कुलवंत सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, गश्त के दौरान गांव थेह कलंदर के निकट पहुंची। इसी दौरान सूचना मिली गुप्त सूचना पर दबिश दी गई और मौके से दो आरोपितों को काबू किया गया।
आरोपितों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव झोक डिपुलाना और सोना सिंह निवासी महातम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपितों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 16 पिस्तौल, 38 मैगजीन और 1847 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों बाढ़ का फायदा उठाकर पाकिस्तान से अवैध हथियार ला रहे थे।
इससे एक दिन पहले ही वीरवार को फाजिल्का पुलिस ने 27 पिस्तौल की बरामदगी की थी। इस तरह दो दिनों में लगातार दूसरी बड़ी रिकवरी सामने आना न केवल पुलिस बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि ये हथियार कहां से लाए गए और किन गिरोहों या व्यक्तियों को सप्लाई किए जाने थे। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपित पहले भी ऐसी किसी वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

















