हरिद्वार, कोतवाली लक्सर क्षेत्र में लक्सर बालावाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को घेर लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों के अनुसार, टेम्पो प्रतिबंधित मांस से भरा हुआ था।
इस बीच, एक गुस्साए ग्रामीण ने आज एक टेम्पो में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इस पर एसपी ग्रामीण और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान भारी पथराव हुआ और टेंपो को आपके हवाले कर मेवात में गो मांस की तस्करी दिया गया। सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने गो मांस के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हंगामा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रतिबंधित मांस से भरा एक टेंपो लक्सर से बालावाली बिजनौर की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह डुमनपुरी गांव के पास पहुंचा, टेम्पो एक गाय से टकरा गया। जिससे गाय के मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच सड़क पर दौड़ लगा रहे कई युवक मौके पर आ गए और उन्होंने टेंपो चालक व उसके एक साथी को पकड़ लिया।
ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने टेंपो की तलाशी ली तो टेंपो के पिछले हिस्से में मांस भरा हुआ मिला। जिसमें बर्फ लगी हुई थी। मांस देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भडक गया। इस बीच बजरंग दल के कार्यकरता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने संरक्षित पशुओं का मांस बताते हुए दूसरे राज्य में इसकी तस्करी करने की बात कहते हुए जमकर हंगामा किया। फिर क्या था हालात बेकाबू हो गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे पुलिस की एक नहीं चली देखते ही देखे कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई एक व्यक्ति ने टेंपो को आग के हवाले कर दिया और पथराव शुरू हो गया स्थिति बिगड़ती देख एसपी देहात शेखर चंद सुयाल व सीओ नताशा सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को शांत किया।
इस दौरान पुलिस ने लाठियां प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रण में किया। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कि हंगामा और पथराव करने वालों के खिलाफ भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
लक्सर। पिकअप वाहन में प्रतिबंधित मांस का टेंपो ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद लक्सर बालावाली मार्ग पर दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़े देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। कुछ ग्रामीण तो अपने वाहनों को वापस मोड़ कर ही घर को चले गए तो कुछ घटना को देखने के लिए मौके पर ही खड़े रहे। इस बीच काफी भीड़ जमा हो गई। टेंपो को रास्ते से हटाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया तब हालत काबू हुए।















