केरल की वामपंथी सरकार को ऐसा लगता है कि सेना के शौर्य और फूलों से भी नफरत होने लगी है। यही कारण है कि कोल्लम जिले में ओणम उत्सव के दौरान एक पूक्कलम (फूलों की रंगोली) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्थसारथी मंदिर के बाहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भगवा ध्वज की आकृति बनी थी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था। मंदिर समिति की शिकायत पर सस्तमकोट्टा पुलिस ने इस पर 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस कार्रवाई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘शर्मनाक’ करार दिया है।
क्या है मामला?
यह विवाद कोल्लम के मुथुपिलक्काडु स्थित पार्थसारथी मंदिर में हुआ। ओणम के मौके पर मंदिर के बाहर लोगों ने पूक्कलम बनाया, जिसमें भगवा झंडे की आकृति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा था। मंदिर समिति के सदस्य मोहनन के अनुसार, पहले भी मंदिर परिसर में झंडों को लेकर कई बार झड़पें हो चुकी हैं। इसे रोकने के लिए 2023 में केरल हाईकोर्ट ने मंदिर परिसर में किसी भी राजनीतिक प्रतीक, जैसे झंडे या सजावटी सामग्री, पर प्रतिबंध लगा दिया था। उनका कहना है कि इसके बावजूद, RSS कार्यकर्ताओं ने यह पूक्कलम बनाया, जो मंदिर समिति के पूक्कलम के ठीक बगल में था। समिति ने इसे कोर्ट के आदेश की अवमानना माना और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में चीन की दादागीरी: ऑस्ट्रेलिया-कनाडा की नेवी का किया पीछा, उकसावे का आरोप
पुलिस की कार्रवाई
सस्तमकोट्टा पुलिस ने मंदिर समिति के पदाधिकारी असोकन सी. की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 (सार्वजनिक आदेश की अवहेलना), 192 (दंगा भड़काने की मंशा) और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में पहले CPI(M) और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हो चुकी हैं, इसलिए सभी पक्षों को राजनीतिक प्रतीकों से बचने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद, पूक्कलम में झंडा और एक फ्लेक्स बोर्ड, जिसमें छत्रपति शिवाजी की तस्वीर थी, पाया गया।
BJP ने कहा-अपमानजनक
BJP ने इस कार्रवाई को ‘अपमानजनक’ बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला लेने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने इसे केरल पुलिस द्वारा सैनिकों और आतंक के शिकार लोगों का अपमान बताया।
In Kerala’s Kollam district, police forced the removal of an Onam Pookalam simply because it carried the words “Operation Sindoor.”
This isn’t Pakistan. This is Kerala under Left rule, where even flowers with patriotic messages are treated as a threat.
All for appeasement of… pic.twitter.com/d7GPaSY41S
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 6, 2025
चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से FIR वापस लेने की मांग की, वरना कोर्ट में जाने की चेतावनी दी। BJP के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे ‘तुष्टिकरण’ का हिस्सा करार दिया।















